Categories: Sports

फ्रांस की हार के बाद करीम बेंजेमा ने संन्यास की घोषणा की

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजेमा ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया है। वह चोट की वजह से फीफा विश्व कप 2022 में अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए। फीफा विश्व कप से पहले चोट की वजह से उन्हें कतर से वापस घर भेज दिया था। हालांकि, फाइनल मैच से पहले उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए एक फ्रैंडली मैच भी खेला था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल मैच में वह फ्रांस के लिए खेल सकते हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कैसा रहा बेंजेमा का करियर

 

फ्रांस के लिए बेंजेमा ने 15 साल के करियर में 97 मैच खेले और 37 गोल किए, लेकिन राष्ट्रीय टीम के साथ उनका सफर आसान नहीं रहा। साल 2007 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपने पहले मैच में वह सब्सटीट्यूट के रूप में आए थे और दूसरे हाफ में गोल किया था। 2008 में वह यूरो कप के लिए फ्रांस की टीम में शामिल थे, लेकिन फ्रांस की टीम इस टूर्नामेंट से जल्द ही बाहर हो गई। ग्रुप स्टेज में खराब प्रदर्शन के लिए बेंजेमा को जमकर आलोचना झेलनी पड़ी।

2010 विश्व कप के क्वालिफाइंग राउंड में वह लगातार टीम का हिस्सा थे, लेकिन विश्व कप की मुख्य टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया। तत्कालीन कोच ने कहा कि उनके क्लब रियल मैड्रिड के कथित सेक्स स्कैंडल में उनके शामिल होने की वजह से ऐसा हुआ था। बेंजेमा यूरो 2012 और विश्व कप 2014 में खेलें, लेकिन सेक्स टेप मामले के चलते वह पांच साल तक टीम से बाहर रहे। इसमें 2018 विश्व कप भी शामिल था, जिसमें फ्रांस की टीम चैंपियन बनी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago