Home   »   न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल एनजीटी के...

न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल एनजीटी के अध्यक्ष नियुक्त

न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल एनजीटी के अध्यक्ष नियुक्त |_2.1
भारत के सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल को राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. कर्मियों के मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें पांच साल की अवधि के लिए पद पर नियुक्त किया गया है. 

न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद 6 महीने से अधिक समय तक एनजीटी अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था. न्यायमूर्ति कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद, न्यायमूर्ति उमेश दत्तात्रय साल्वी को एनजीटी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वह 13 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए, इसके बाद न्यायमूर्ति जवाद रहीम को  कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया.

स्रोत-दि हिन्दू 

SBI PO/Clerk परीक्षा 2018 के लिए मुख्य तथ्य-
  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की स्थापना 18 अक्टूबर, 2010 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट 2010 के तहत पर्यावरण संरक्षण और वनों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से संबंधित मामलों के प्रभावी और शीघ्र निपटान के लिए की गई थी. 
prime_image
QR Code
Scan Me