Categories: Sports

जोस बटलर और पाकिस्‍तान की महिला क्रिकेटर को मिला आईसीसी प्‍लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

नवंबर महीने के लिए आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम का घोषणा कर दिया है। पुरुषों में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं, महिलाओं में पाकिस्तान की सिदरा अमीन प्लेयर ऑफ द मंथ बनी हैं। सिदरा अमीन ने पहली बार यह पुरस्कार अपने नाम किया है। बटलर ने अपने साथी खिलाड़ी आदिल राशिद और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार अपने नाम किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जोस बटलर: जोस बटलर ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी और 2010 के बाद अपनी टीम को फिर से विश्व चैंपियन बनाया। भारत के खिलाफ मैच में बटलर ने एलेक्स हेल्स के साथ 170 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था। इस मैच में उन्होंने 49 गेंद में नाबाद 80 रन बनाए थे। इसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे। बटलर की कप्तानी में ही इंग्लैंड ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था और खिताब जीता।

 

नवंबर में बटलर ने चार टी20 मैच में दो बार अर्धशतकीय पारी खेली। बटलर ने कहा कि यह पुरस्कार जीतना एक बड़ा सम्मान है और मतदान करने वाले फैंस और अपने साथियों की तारीफ की, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप खिताब जीतने में योगदान दिया।

 

सिदरा अमीन: सिदरा अमीन ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 277 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पहले वनडे मैच में महिला क्रिकेट में वनडे की पांचवीं सबसे बड़ी पारी भी खेली। पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज ने लाहौर में 151 गेंदों में नाबाद 176 रन बनाए और मुनीबा अली के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 221 रन की साझेदारी की।

 

महिला क्रिकेट में पहली बार किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी ने वनडे में 150 रन से बड़ी पारी खेली। इसी सीरीज के दूसरे मैच में सिदरा ने नाबाद 91 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही वह आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भी 22वें स्थान पर पहुंच गईं। आईसीसी रैंकिंग में वह पाकिस्तान की सर्वोच्च रैंक वाली बल्लेबाज हैं।

 

पिछले महीने के आईसीसी पुरुष खिलाड़ी:

 

  • जनवरी 2022: कीगन पीटरसन (दक्षिण अफ्रीका)
  • फरवरी 2022: श्रेयस अय्यर (भारत)
  • मार्च 2022: बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • अप्रैल 2022: केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका)
  • मई 2022: एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)
  • जून 2022: जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
  • जुलाई 2022: प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका)
  • अगस्त 2022: सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
  • सितंबर 2022: मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)
  • अक्टूबर 2022: विराट कोहली (भारत)

 

पिछले महीने की आईसीसी महिला खिलाड़ी:

 

  • जनवरी 2022: हीदर नाइट (इंग्लैंड)
  • फरवरी 2022: अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
  • मार्च 2022: राचेल हेन्स (ऑस्ट्रेलिया)
  • अप्रैल 2022: एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)
  • मई 2022: तुबा हसन (पाकिस्तान)
  • जून 2022: मैरिजेन कैप (दक्षिण अफ्रीका)
  • जुलाई 2022: एम्मा लैम्ब (इंग्लैंड)
  • अगस्त 2022: ताहलिया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
  • सितंबर 2022: हरमनप्रीत कौर (भारत)
  • अक्टूबर 2022: निदा डार (पाकिस्तान)

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • आईसीसी की स्थापना: 15 जून 1909;
  • आईसीसी अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले;
  • आईसीसी सीईओ: ज्योफ एलार्डिस;
  • आईसीसी मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे बच्चे, संसद ने पास किया कानून

ब्रिटेन (UK) की संसद ने 'तंबाकू और वेप्स बिल' को मंज़ूरी दे दी है। इस…

11 hours ago

Top Current Affairs News 23 April 2026: पढ़ें फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 23 April 2026 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी…

11 hours ago

कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की जीर्णोद्धार परियोजना की व्याख्या

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कोणार्क सूर्य मंदिर में एक महत्वपूर्ण संरक्षण अभियान शुरू किया…

11 hours ago

भारत ने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “वीएम फ्रेम्स” प्रतियोगिता शुरू की

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर…

14 hours ago

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का हैदराबाद में निधन

अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का हैदराबाद में 90 वर्ष की…

15 hours ago

सरकार का ऑनलाइन गेमिंग पर बड़ा फैसला, 1 मई से लागू होंगे नए नियम

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन गेमिंग नियमों को अधिसूचित…

16 hours ago