Categories: Sports

झूलन गोस्वामी ने लिया क्रिकेट से संन्यास

 

भारतीय महिला टीम की दिग्गज झूलन गोस्वामी ने आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। झूलन ने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला, जिसमें भारतीय टीम को 16 रन से जीत मिली। इस मैच में झूलन ने 2 विकेट चटकाए थे। झूलन गोस्वामी ने रिटायरमेंट की घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks


चकदा एक्सप्रेस के नाम से मशहूर झूलन गोस्वामी दुनिया की सबसे तेज गेंदबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। 6 जनवरी 2002 को इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली झूलन ने 19 साल के करियर में 284 मैचों में 355 विकेट चटकाए हैं। उनके नाम महिला विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने 34 विश्व कप मैचों में 43 विकेट लिए हैं। वे विश्व कप में 2 बार 4 विकेट ले चुकी हैं। झूलन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 1924 रन भी बनाए हैं। इसमें 3 फिफ्टी भी शामिल हैं।

 

झूलन ने साल 2002 में भारत की तरफ से पदार्पण किया था। उन्होंने अपने करियर में 12 टेस्ट, 204 वनडे और 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले। इन सभी में मिलकर उन्होंने 355 विकेट लिए। झूलन ने अपने करियर में पांच वनडे विश्वकप (2005, 2009, 2013, 2017 और 2022) में भाग लिया तथा वह महिला विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। वह महिला क्रिकेट में 250 से अधिक वनडे विकेट लेने वाली एकमात्र तेज गेंदबाज हैं।

Find More Sports News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 पहल: फ्रांस में ‘वन हेल्थ समिट’ से हेल्थ पॉलिसी को बढ़ावा

'वन हेल्थ समिट 2026' का आयोजन 5 से 7 तारीख तक फ्रांस के ल्योन में…

1 hour ago

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

3 hours ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

3 hours ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

19 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

19 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

20 hours ago