जैन आचार्य लोकेश मुनि को सार्वजनिक भलाई और मानवता में उनके योगदान के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के गोल्ड वालंटियर सर्विस पुरस्कार से सम्मानित किया गया, इसी के साथ ही यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय भिक्षु बन गए हैं। आचार्य लोकेश मुनि भारत में एक गैर-सरकारी संगठन, अहिंसा विश्व भारत और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति का वालंटियर सर्विस पुरस्कार की स्थापना 2003 में जॉर्ज बुश के राष्ट्रपति काल के दौरान हुई थी। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में कम से कम 500 घंटे की स्वैच्छिक सेवा प्रदान की है और जिनके स्वैच्छिक कार्य ने समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव डाला हो तथा उनके आसपास के लोगों को प्रेरित किया हो।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने आचार्य लोकेश को बधाई दी और उनके मानवीय कार्यों और मानवता के प्रति उनकी सेवा की सराहना की। अपने पुरस्कार स्वीकृति भाषण में आचार्य लोकेश ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और भगवान महावीर के सिद्धांतों का सम्मान है।
आचार्य लोकेश मुनि ,भगवान महावीर द्वारा स्थापित जैन धर्म के अनुयायी हैं। वे एक विचारक, लेखक, कवि और समाज सुधारक हैं जो राष्ट्रीय चरित्र निर्माण, मानवीय मूल्यों के विकास और समाज में अहिंसा, शांति और आपसी सहयोग की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं।
उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम में अहिंसा विश्व भारती की स्थापना की है। अहिंसा विश्व भारती भगवान महावीर की शिक्षाओं और भारतीय सांस्कृतिक मानदंडों के अनुरूप अहिंसा, शांति, सद्भाव और भाईचारे के चार वैश्विक स्तंभों पर केंद्रित है।
कैपिटल हिल संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के ज़िले डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (डी.सी.) में एक स्तिथ एक स्थान का नाम है। यह संयुक्त राज्य अमरीका के संघीय सरकार के विधायी शाखा का स्थान है। अमेरिकी संघीय सरकार की विधायी शाखा को कांग्रेस के रूप में जाना जाता है। इसके दो सदन हैं, ऊपरी सदन को सीनेट और निचले सदन को प्रतिनिधि सभा के रूप में जाना जाता है। कैपिटल हिल में विश्व की सबसे बड़ी पुस्तकालय कांग्रेस की लाइब्रेरी भी स्तिथ है।
कैपिटल हिल को अक्सर अमेरिकी लोकतंत्र के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। व्हाइट हाउस कैपिटल हिल से अलग है। व्हाइट हाउस ,वाशिंगटन, डी.सी. में ही 1600 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू एन.डब्ल्यू पर स्थित है। व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय है। राष्ट्रपति और उनका परिवार व्हाइट हाउस में रहता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को 'महिला सशक्तिकरण पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष…
अंतर्राष्ट्रीय नवरोज़ दिवस (International Nowruz Day) हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। यह…
विश्व हिमनद दिवस 2026 हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पृथ्वी…
फरवरी 2026 में भारत के आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (Index of Eight Core Industries…
अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य…
राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के साथ पर्यावरण…