Categories: Sports

इटली ने ​​​​​​​47 साल बाद डेविस कप जीता:फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

इटली ने 47 साल बाद डेविस कप-2023 जीत लिया है। टीम ने स्पेन के मलागा में 28 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। 123 साल पुराने इस टूर्नामेंट में इटली दूसरी बार चैंपियन बनी है। इससे पहले, टीम ने 1976 में चिली को 4-1 से हराकर डेविस कप अपने नाम किया था। इस दौरान टीम को 6 खिताबी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

 

फाइनल में इटली का परफॉर्मेंस

यानिक सिनर ने एलेक्स डि मिनोर को फाइनल के दूसरे सिंगल मुकाबले में 6-3, 6-0 से हराकर इटली की 2-0 से जीत कन्फर्म की। मातियो अर्नाल्डी ने पहले सिंगल मैच में एलेक्सेई पोपिरिन को 7-5, 2-6, 6-4 से हराकर इटली को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

 

अगले साल फिर मेजबानी करेगा मलागा

इससे पहले, सर्बिया के खिलाफ सेमीफाइनल में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी 22 साल केसिनर ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवोक जोकोविच को सिंगल्स और डबल्स दोनों मुकाबलों में हराया था। मलागा को अगले साल एक बार फिर डेविस कप फाइनल्स के अंतिम आठ स्टेज की मेजबानी का मौका मिलेगा।

 

भारत 3 बार रनर-अप रहा

डेविस कप 1966 में भारत उपविजेता रहा था। 1974 में भी उपविजेता रहे। इसके अलावा भारत 1987 में भी फाइनल तक पहुंचा था। तब हमें स्वीडन के खिलाफ हार मिली थी।

 

123 साल पहले शुरू हुआ था डेविस कप

इस टूर्नामेंट की शुरुआत ओलिंपिक गेम्स शुरू होने के चार साल बाद, यानी की 1900 में हुई थी। अब तक 16 टीमें चैंपियन बनी हैं। सबसे ज्यादा 32 खिताब अमेरिका ने जीते हैं।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago