Categories: Obituaries

जीना लोलोब्रिगिडा का 95 वर्ष की उम्र में निधन

पॉपुलर इटालियन एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेत्री 95 वर्ष की थीं। जीना को उस जमाने में उनकी एक फिल्म के टाइटल की वजह से ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला’ के टाइटल से भी नवाजा गया था। जीना लोलोब्रिगिडा के निधन से पूरे हॉलीवुड में शोक की लहर है। वह तब सुर्खियों में आ गई थीं जब दूसरे विश्व युद्ध के बाद उन्होंने इटली में फिल्में बनाना शुरू कर दिया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जीना लोलोब्रिगीडा के बारे में

 

  • आपको बता दें कि जीना लोलोब्रिगीडा (Gina Lollobrigida) का जन्म 1927 में हुआ था और उनके पिता फर्निचर बनाया करते थे। बता दें कि उनकी देहांत के बाद अब इस दुनिया में उनके बेटे और पोते रह गए हैं।
  • बता दें कि 1950 और 1960 के दशक में जीना लोलोब्रिगीडा (Gina Lollobrigida) ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और दुनिया की सबसे बेहतरीन और खूबसूरत कलाकारों में इनका नाम शामिल हो गया था। इन्होंने साल 1946 में ‘द ब्लैक ईगल’ फिल्म से डेब्यू किया था।
  • जीना लोलोब्रिगीडा (Gina Lollobrigida) सिर्फ एक मॉडल और एक्टर नहीं बल्कि एक ट्रेन्ड पेंटर और स्कल्प्टर भी थीं। बता दें कि जीना फोटोजर्नलिस्ट भी थीं, उन्होंने UNICEF और UN में भी काम किया।
  • 1955 में फिल्म ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला’ करने के अलावा, जीना ने अभिनेता रॉक हडसन के साथ फिल्म ‘कम सेप्टेम्बर’ में काम किया था। इस फिल्म को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला था।
  • इनके अलावा जीना ने ‘ट्रेपेज’, ‘बीट द डेविल’ और ‘बुओना सेरा, मिसेज कैंपबेल’ में काम कर पहचान बनाई थी। इस फिल्म के लिए 1969 में जीना ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ‘डेविड डी डोनाटेलो अवॉर्ड’ जीता था। यह इटली का सबसे बड़ा फिल्म अवॉर्ड माना जाता है।
  • जीना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और कई फिल्मों में काम किया, जैसे ‘कम सेप्टेम्बर’, ‘ट्रेपेज’, ‘बीट द डेविल’, ‘बुओना सेरा, ‘मिसेज कैंपबेल’, आदि। लेकिन बाद में जब जीना की फिल्में फ्लॉप होने लगीं, तब वो फोटो जर्नलिस्ट बन गईं और उन्होंने इसमें भी खूब नाम कमाया।

Find More Obituaries News

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago