भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को इसके लिक्विड कूलिंग एंड हीटिंग गारमेंट (LCHG) के लिए पेटेंट मिल गया है। लिक्विड कूलिंग एंड हीटिंग गारमेंट (LCHG) मानव अंतरिक्ष यान के लिए एक सुरक्षात्मक परिधान है। यह एक फिटिंग सूट है जो गर्दन से लेकर पैर तक के सभी अंगों को पूरा कवर करता है। एलसीएचजी सूट अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा पहना जाता है। इस सूट को लम्बे समय तक पहना जा सकता है और इससे त्वचा पर जलन या संक्रमण जैसा कोई भी प्रभाव नही पड़ता है।
लिक्विड कूलिंग एंड हीटिंग गारमेंट (LCHG) एक आरामदायक तापमान और अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पसीने को हटाने वाले बायोकंपैटिबल कपड़ों और घटकों से बना है। इसका उपयोग अंतरिक्ष, सैन्य अनुप्रयोगों, अग्निशमन के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों के गर्म और ठंडे वातावरण से सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत शीतलन और ताप प्रयोजनों के लिए किया जाएगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
- इसरो के निदेशक: के. सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969.



कौन हैं भूमिका श्रेष्ठा? नेपाल की पहली ट...
क्या है 3D डिजिटल ट्विन्स? टेक दिग्गजों ...
बड़ा अपडेट: ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल पर ...

