भारत में इजरायल के नए राजदूत रूवेन अजार (Reuven Azar) होंगे। इजरायली सरकार ने भारत में नए राजदूत के रूप में रूवने अजार को नियुक्त करने की मंजूरी दी है। अजार भारत के अलावा, श्रीलंका और भूटान में अनिवासी राजदूत के रूप में भी काम करने वाले हैं।
विदेश मंत्री एली कोहेन ने रूवेन अजार की भारत में बतौर राजदूत की नियुक्ति की सूचना देते हुए कहा कि वो इन देशों में इजरायली नागरिकों का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि अजार फिलहाल रोमानिया में इजरायल के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।
साल 2014 से लेकर 2018 तक अजार अमेरिका में इजरायल के दूतावास में उप राजदूत थे। पिछले तीन दशकों से वो इजरायल विभिन्न पदों पर काम करने वाले अजार ने फलस्तीन के मुद्दे पर भी काफी काम किया है। बताते चलें कि अजार का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था। वह 13 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ इजरायल आ गए थे। उनके पास हिब्रू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातक की डिग्री है।
अजार मध्य पूर्व मामलों में बड़े पैमाने पर शामिल रहा है, जिसमें फिलिस्तीनी प्राधिकरण के साथ सहयोग और वार्ता के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। उनकी भूमिकाओं में ईरान प्रतिबंध टीम का नेतृत्व करना और लगभग तीन दशकों की राजनयिक सेवा के दौरान मध्य पूर्व आर्थिक अनुसंधान का निर्देशन करना शामिल था।
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…