Categories: Defence

Akash Missile: हवा में एक साथ चार लक्ष्य भेदने की क्षमता, 25 KM तक अचूक निशाना

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आकाश मिसाइल की ताकत के बारे में जानकारी दी। आकाश मिसाइल सिस्टम के प्रदर्शन में डीआरडीओ ने दिखाया कि आकाश एक साथ चार निशानों को तबाह करने की ताकत रखता है। 25 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता वाले आकाश मिसाइल के सफल प्रक्षेपण पर डीआरडीओ ने बताया कि हवा में सटीक निशाना साधने की ताकत से लैस आकाश मिसाइल सिस्टम भारत के सुरक्षा असलहों में अत्याधुनिक हथियार के रूप में गिना जाएगा।

 

भारत ऐसी ताकत वाला दुनिया का पहला देश

डीआरडीओ के मुताबिक भारत दुनिया का पहला देश है जिसके पास आकाश मिसाइल जैसी तकनीक और ताकत है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRRO) के मुताबिक सिंगल फायरिंग यूनिट का इस्तेमाल कर मिसाइल लॉन्च करना और एक साथ चार ठिकानों पर सटीक निशाना लगाने की क्षमता रखने वाले देशों में भारत सबसे आगे है। दुनिया के किसी और देश के पास फिलहाल ऐसी क्षमता नहीं है।

 

आकाश मिसाइल सिस्टम शॉर्ट रेंज मिसाइल

सतह से हवा में मार करने की क्षमता के साथ विकसित आकाश मिसाइल सिस्टम शॉर्ट रेंज मिसाइल है। मुख्य रूप से दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाना है। भारत चुनिंदा मित्र देशों को यह मिसाइल सिस्टम निर्यात भी करता है।

 

आकाश मिसाइल सिस्टम

आकाश मिसाइल सिस्टम के अलावा भारत, डॉर्नियर-228 एयरक्राफ्ट, 155 एमएम की एडवांस्ड आर्टिलरी गन, ब्रह्मोस मिसाइल, लैंडमाइंस धमाके में भी सुरक्षित रहने वाले वाहनों का भी निर्यात करता है। इसके अलावा कई और अत्याधुनिक हथियार, थर्मल इमेजिंग डिवाइस, हवाई यंत्र और छोटे हथियार भी एक्सपोर्ट किए जाते हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago