Categories: Defence

आईपीएस अधिकारी रश्मी शुक्ला को एसएसबी का महानिदेशक नियुक्त किया गया

वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी, रश्मी शुक्ला को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एसएसबी नेपाल और भूटान सीमा पर तैनात सीमा-रक्षक बल है। महाराष्ट्र कैडर की 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी रश्मी शुक्ला को केंद्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरपीएफ) में तैनात किया गया था। रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र खुफिया विभाग की पूर्व प्रमुख रह चुकी हैं. फोन टैपिंग से जुड़े एक मामले में ओर सुर्खियों में आई थीं। रश्मि शुक्ला पर आरोप लगा था कि उन्होंने शिवसेवना नेता संजय राउत, एनसीपी नेता एकनाथ खडसे का फोन टैप किया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

वह एसएसबी की दूसरी महिला महानिदेशक होंगी। बता दें, वह महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा और बेहतरी के प्रति अपने समर्पण के लिए जानी जाती हैं। दरअसल, रश्मी शुक्ला 1988 बैच की महाराष्ट्र कैडर की आईपीएस ऑफिसर हैं। साल 2005 में, रश्मि शुक्ला को सराहनीय सेवा के लिए प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया गया था। 2008 में उन्हें महाराष्ट्र सरकार के साथ को-ऑर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया था, तब नवंबर 2008 के आतंकी हमलों के दौरान, उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई सारे पुरस्कार भी दिए गए थे।

 

इतना ही नहीं बल्कि 2013 में, रश्मि शुक्ला को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार भी दिया गया था। साल 2016 में, रश्मि शुक्ला को मुंबई के पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया था। इस पद को संभालने वाली वे दूसरी महिला बन गईं थीं। इसके बाद साल 2021 में, उन्हें भारत सरकार में एडीजी के पदों पर नियुक्त किया गया। इसके बाद अक्टूबर 2022 में, रश्मि शुक्ला को हैदराबाद में सीआरपीएफ की एडिशनल डायरेक्टर जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की स्थापना: 1963;
  • सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मुख्यालय: नई दिल्ली।

Find More Defence News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

केवी रमना मूर्ति कौन हैं? सेबी के नए पूर्णकालिक सदस्य के बारे में विस्तार से जानकारी

सरकार ने के.वी. रमना मूर्ति को एसईबीआई का पूर्णकालिक सदस्य तीन साल के लिए नियुक्त…

55 mins ago

किस शहर को हजार मीनारों का शहर कहा जाता है?

जानिए क्यों काहिरा को 'हजार मीनारों का शहर' कहा जाता है, जो अपनी अनगिनत मस्जिदों,…

2 hours ago

पुनीत गुप्त कौन हैं? डीएनपीए के नए अध्यक्ष और डिजिटल मीडिया के लिए उनका दृष्टिकोण

डिजिटल प्रकाशकों को एआई के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे…

2 hours ago

1.63 अरब डॉलर का आईपीएल सौदा! कल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स को खरीदा

कल सोमानी ने 1.63 अरब डॉलर में राजस्थान रॉयल्स का अधिग्रहण किया, जिससे आईपीएल फ्रेंचाइजी…

3 hours ago

RCB Sale 2026: ₹16,660 करोड़ में बिकी Royal Challengers Bengaluru, IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1.78 अरब डॉलर (16,660 करोड़ रुपये) में बेच दिया गया है,…

3 hours ago

भारत में सबसे अधिक नदियाँ किस राज्य में हैं?

जानिए भारत के किस राज्य में सबसे अधिक नदियाँ हैं और इस सघन नदी जाल…

3 hours ago