Home   »   उपराष्ट्रपति अंसारी जकार्ता में IORA सम्मिट...

उपराष्ट्रपति अंसारी जकार्ता में IORA सम्मिट में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति अंसारी जकार्ता में IORA सम्मिट में शामिल हुए_2.1

इंडोनेशिया के जकार्ता में 6-7 मार्च 2017 को होने वाली 21 देशों के इंडियन ओसियन रिम एसोसिएशन (IORA) में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी दो दिवसीय इंडोनेशिया प्रवास पर गए हैं.

इस सम्मिट का थीम (विषय) ‘एक शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद महासागर के लिए समुद्री सहयोग को मजबूत करना’ है. 
IORA में 21 सदस्य राष्ट्र हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कोमोरोस, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, केन्या, मेडागास्कर, मलेशिया, मॉरिशस, मोजाम्बिक, ओमान, सेशेल्स, सिंगापूर, दक्षिण अफ्रीका, सोमालिया, श्री लंका, तंज़ानिया, थाईलैंड, यूएई और यमन शामिल हैं.

स्रोत – दि हिन्दू
prime_image
QR Code
Scan Me