अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026: तारीख, थीम और महत्व

हर साल 8 मार्च के दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में रविवार के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन न केवल महिलाओं के सम्मान को लेकर बल्कि उनकी उपलब्धियों और जेंडर इक्वालिटी को लेकर भी जागरूकता फैलाई जाती है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों, समानता, सम्मान और उनके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

क्या है महिला दिवस का महत्व?

महिला दिवस का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को सम्मान देना ही नहीं बल्कि उनके अधिकारों और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज भी कई जगह महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और अपनी हक में निर्णय लेने के अधिकार में बराबरी नहीं मिल पाती। ऐसे में यह अवसर समाज को सोचने और बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। महिला दिवस हमें यह भी सिखाता है कि जब महिलाओं को सही अवसर और सम्मान मिलता है, तो वे हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत से समाज और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Women’s Day 2026 की थीम क्या है?

हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए एक खास थीम तय की जाती है, जो उस साल के उद्देश्य और संदेश को दर्शाती है। साल 1996 से यह परंपरा शुरू हुई थी। पिछले साल 2025 में थीम ‘Accelerate Action’ रखा गया था, जबकि Women’s Day 2026 का थीम ‘Give To Gain’ (दान करके लाभ प्राप्त करें) रखी गई है। इस थीम का मुख्य संदेश यह है कि जब समाज महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सहयोग और अवसर देता है, तो इसका फायदा पूरे समाज को मिलता है शिक्षा, नेतृत्व, बिजनेस, विज्ञान, कला और राजनीति जैसे क्षेत्रों में जब महिलाएं सफल होती हैं, तो परिवार से लेकर देश तक नाम रोशन होता है।

इस दिन का इतिहास

कई साल पहले 1908 में न्यूयॉर्क में लगभग 15,000 महिलाओं ने काम के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और वोट देने के अधिकार के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। इस विरोध प्रदर्शन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की नींव माना जा सकता है। इसके लगभग 2 साल बाद 1910 में क्लारा जेटकिन ने कोपेनहेगन में हुए एक सम्मेलन में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ को सेलिब्रेट करने की बात रखी। 1911 में पहली बार ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में महिला दिवस मनाया गया।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

जेवर एयरपोर्ट: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारे में 10 अहम बातें जो आपको पता होनी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को गौतमबुद्ध नगर के जेवर में 'नोएडा इंटरनेशनल…

6 hours ago

भारतीय हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह ने संन्यास लिया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया…

7 hours ago

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल पूरा: हरित रेल क्रांति की शुरुआत

भारत ने सतत परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश की पहली…

7 hours ago

जापान की 275 किमी/घंटा रफ्तार वाली कार्गो बुलेट ट्रेन: दुनिया की पहली हाई-स्पीड फ्रेट शिंकानसेन समझिए

जापान ने अपनी प्रतिष्ठित बुलेट ट्रेन को केवल माल ढुलाई (फ्रेट) के लिए उपयोग करके…

7 hours ago

PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें सबकुछ

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के…

8 hours ago

COVID का नया वेरिएंट BA.3.2: लक्षण, जोखिम और अब तक हमें क्या पता है

एक नया COVID-19 वैरिएंट BA.3.2, जिसे ‘सिकाडा वैरिएंट’ के नाम से जाना जा रहा है,…

8 hours ago