अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस 2024: जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

दुनियाभर में हर साल अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस 23 जून को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य विश्व स्तर पर विधवाओं को सशक्त बनाने के महत्व को बढ़ावा देना है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य विधवाओं के लिए समर्थन जुटाना और उनकी स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना है। दुनिया भर में कई महिलाएं अपने जीवन साथी को खोने के बाद चुनौतियों का सामना करती हैं और मूल आवश्यकताओं, उनके मानवाधिकार और सम्मान के लिए दीर्घकालिक संघर्ष करती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस “कई देशों में लाखों विधवाओं और उनके आश्रितों द्वारा सामना की जाने वाली गरीबी और अन्याय” को संबोधित करने के लिए कार्रवाई का दिन है। गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विधवाओं की स्थिति के बारे में जागरूकता पैदा करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस का महत्व

अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस का उद्देश्य है कि दुनियाभर में विधवाओं के जीवन को बेहतर बनाना और उन्हें पूरे अधिकारों की मान्यता मिले। इसी मकसद को पूरा करने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाया जाता है। विधवाओं को उचित रोजगार, आय, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा आदि सुविधाएं देने के लिए इस दिन चर्चा की जाती है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि विधवाओं को अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सक्षम होना चाहिए। इसके लिए सामाजिक भेदभाव को दूर करना आवश्यक है।

अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस को पहली बार 23 जून, 2011 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता दी गई थी। जिसमें वैश्विक स्तर पर विधवाओं के सामने आने वाली कठिनाइयों, अधिकारों और कल्याण करने के उद्देश्य से इस दिन को मनाने की मान्यता मिली। अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस की स्थापना विभिन्न संगठनों के प्रयासों से प्रेरित थी, जिसमें लूम्बा फाउंडेशन भी शामिल था। यह एक अंतरराष्ट्रीय चैरिटी है, जो विधवाओं के अधिकारों के हक के लिए लड़ती है। इस फाउंडेशन ने विधवाओं की चुनौतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। लूम्बा फाउंडेशन ने विधवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

5 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

7 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

7 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

8 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

8 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

9 hours ago