अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल के 9 वें और कोणार्क महोत्सव के 31 वें संस्करण का शुभारंभ ओडिशा में हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल ओडिशा के पुरी जिले में कोणार्क के चंद्रभागा बीच पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में देशभर के लगभग 70 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार और पद्मश्री अवार्डी, सुदर्शन पटनायक को महोत्सव का मुख्य क्यूरेटर बनाया गया है।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
कोणार्क महोत्सव 2020 के बारे में
- इस समारोह का आयोजन हर साल कोणार्क नृत्य महोत्सव के हिस्से के रूप में किया जाता है, ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके। हालाँकि, 2020 में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार वर्तमान में जारी वैश्विक कोविड-19 महामारी के चलते हिस्सा नहीं लेंगे।
- ओडिशा पर्यटन द्वारा भारत के पारंपरिक और शास्त्रीय नृत्य रूपों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कोणार्क महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जोर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में दिलचस्प अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
- पांच दिवसीय शास्त्रीय नृत्य फेस्टिवल में ओडिसी, भरतनाट्यम, मणिपुरी, कुचिपुड़ी और कथक सहित भारत के लगभग सभी शास्त्रीय नृत्य रूपों के प्रमुख कलाकार और नृत्य प्रेमी भाग ले रहे हैं।



MEITY और MEA ने DigiLocker के जरिए पेपरल...
ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी 20...
जानें कैसे 29 साल की लड़की बनी दुनिया की...

