Categories: Miscellaneous

अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 अहमदाबाद में शुरू

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 08 जनवरी को अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया। जी-20 थीम ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य ‘ पर आधारित इस महोत्सव में 68 देशों के करीब 125 पतंग उड़ाने वाले हिस्सा लेंगे। अंतरराष्ट्रीय सहभागियों के अलावा देश के 14 राज्यों के 65 पतंगबाज तथा गुजरात के विभिन्न हिस्सों के 660 पतंगबाज भी इस समारोह में भाग लेंगे। दो साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रहे इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया। पिछला संस्करण 2020 में 43 देशों के 153 प्रतिभागियों के साथ आयोजित किया गया था।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

सप्ताह भर चलने वाले इस महोत्सव का समापन 14 जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री पटेल ने साबरमती रिवरफ्रंट पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में विकास की पतंग लगातार दो दशकों में नई ऊंचाइयों को पार करती रही है। उन्होंने कहा कि पतंग उत्सव आसमान को छूने तथा नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का एक मौका है, क्योंकि पतंग प्रगति, समृद्धि एवं उड़ान की प्रतीक है। इस साल विभिन्न देशों के पतंग प्रेमी एक ही समय में सबसे ज्यादा पतंग उड़ाने वालों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे।

 

विशेष रूप से: इस आयोजन में भाग लेने वाले 68 देशों में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, रूस, जर्मनी, ग्रीस, इज़राइल, मिस्र, कोलंबिया, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, बहरीन, इराक और मलेशिया शामिल हैं।

 

अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव:

 

अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव के कई नाम हैं, इसे गुजरात में उत्तरायण या मकर संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार 1989 से हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। पतंगबाजी का नेतृत्व अहमदाबाद से किया जाता है। इसे गुजरात के सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह वह दिन है जब देवता अपनी लंबी नींद से जागते हैं और स्वर्ग के द्वार खुलते हैं। अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव के आकर्षण में तरह-तरह की पतंगे होती हैं। जिन्हें देखने लोग दूर-दराज से आते हैं। लोग अपने घरों की छतों से पतंगे देखते हैं। गुजरात में बीते दो दशकों में 8-10 करोड़ रुपये का पतंग उद्योग बढ़कर 625 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारतीय नौसेना 2026 के पहले कमांडर सम्मेलन के लिए वरिष्ठ नेतृत्व को आमंत्रित करेगी

भारत के समुद्री सुरक्षा ढांचे को मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना 2026 में 'कमांडर्स…

1 hour ago

कर्नाटक पोस्टल सर्कल ने ISRO के मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के सम्मान में विशेष डाक टिकट जारी किये

डाक विभाग, कर्नाटक पोस्टल सर्कल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की उपलब्धियों का जश्न…

2 hours ago

सिएटल में स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद प्रतिमा का अनावरण

भारत की संस्कृति के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका में…

3 hours ago

टोल प्लाज़ा पर अब कैश नहीं: 11 अप्रैल से भारत में सिर्फ़ FASTag और UPI से पेमेंट होगा

भारत ने कैशलेस और कुशल परिवहन व्यवस्था की दिशा में बढ़ते हुए, राष्ट्रीय राजमार्गों पर…

3 hours ago

Asha Bhosle: आशा भोसले का निधन, आज राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, 13 अप्रैल को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान…

4 hours ago

भारत ने जलियांवाला बाग नरसंहार दिवस मनाया, 1919 की त्रासदी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

हर साल 13 अप्रैल को भारत जलियांवाला बाग हत्याकांड के निर्दोष पीड़ितों को याद करता…

4 hours ago