Categories: Sports

एफआईएच ने जेएसडब्ल्यू को बनाया विश्व कप का साझेदार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने आगामी ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के लिए भारतीय कंपनी समूह जेएसडब्ल्यू को अपना वैश्विक साझेदार बनाया है। एफआईएच ने हाल ही में इसकी घोषणा की। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के संस्थापक पार्थ जिंदल ने इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि हॉकी विश्व कप भारत में आयोजित हो रहा है। हॉकी एक ऐसा खेल है जो हर भारतीय के दिल में है और इसे उसी राज्य (ओडिशा) में होते हुए देखना जिसने हमारे देश में इस खेल को पुनर्जीवित किया है, इसे और भी खास बनाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

एफआईएच के सीईओ थियरी वील ने कहा कि हम आगामी एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप के लिये वैश्विक भागीदार के रूप में जेएसडब्ल्यू का स्वागत करके रोमांचित हैं, जो भारत और दुनिया भर में शानदार सफलता का वादा करता है। एफआईएच हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर-राउरकेला में 13 जनवरी से होना है। इस टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, जर्मनी, स्पेन, चिली, नीदरलैंड, इंग्लैंड, वेल्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, फ्रांस, कोरिया, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और जापान सहित 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago