Categories: Economy

अगस्त में 0.8% घट गया देश का औद्योगिक उत्पादन

अगस्त में देश का औद्योगिक उत्पादन बढ़ने की बजाय घट गया है। 12 अक्टूबर को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2022 देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 0.8 फीसदी घट गया। जो पिछले 18 महीनों का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले फरवरी 2021 में देश के औद्योगिक उत्पादन में 3.2 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली थी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

इससे पहले जुलाई 2022 के दौरान औद्योगिक उत्पादन में 2.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जबकि अगस्त 2021 के दरम्यान इसमें लो बेस इफेक्ट के चलते 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2022 में मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग सेक्टर्स के उत्पादन में कमी आना औद्योगिक उत्पादन में गिरावट की बड़ी वजह है।

 

भारत सरकार के सांख्यिकी एंव कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2022 में देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन 0.7 फीसदी घट गया, जबकि अगस्त 2021 में यह 11.1 फीसदी बढ़ा था। माइनिंग सेक्टर का उत्पादन तो इस साल अगस्त में 3.9 फीसदी घट गया, जबकि पिछले साल के इसी महीने के दौरान इसमें 23.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

 

अप्रैल से अगस्त 2022 के 5 महीनों के दौरान IIP 7.7 फीसदी बढ़ा है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान इसमें 29 फीसदी का इजाफा हुआ था। पावर सेक्टर का उत्पादन अगस्त 2022 में महज 1.4 फीसदी बढ़ा, जबकि अगस्त 2021 में यह 16 फीसदी बढ़ा था। नए इनवेस्टमेंट का संकेत देने वाले कैपिटल गुड्स का उत्पादन इस साल अगस्त में 5 फीसदी बढ़ा है, जबकि पिछले साल के इसी महीने के दौरान इसमें 20 फीसदी का इजाफा हुआ था।

 

आईआईपी सूचकांक अर्थव्यवस्था में विभिन्न क्षेत्रों के विकास का विवरण प्रदान करता है। आईआईपी में शामिल आठ प्रमुख उद्योगों का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्‍सा शामिल है। इन उद्योगों में बिजली, इस्‍पात, रिफाइनरी, कच्चा तेल, कोयला, सीमेंट, प्राकृतिक गैस और उर्वरक शामिल हैं।

 

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

7 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago