Categories: Economy

अगस्त में कम रहा आयात और निर्यात, 24.16 बिलियन डॉलर रहा व्यापार घाटा

सरकार की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक इस साल अगस्त में भारत का निर्यात घटा है। वैश्विक मांग में कमी के कारण पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण जैसे प्रमुख क्षेत्रों से शिपमेंट में गिरावट के कारण इस साल अगस्त में भारत का निर्यात लगातार सातवें महीने 6.86 प्रतिशत घटकर 34.48 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया। एक साल पहले इसी महीने में निर्यात 37.02 बिलियन डॉलर था।

 

निर्यात इन सेक्टर में घटा

अगस्त में चाय, कॉफी, चावल, मसाले, चमड़ा, रत्न और आभूषण, कपड़ा और पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात में कमी आई है।

 

निर्यात इन सेक्टर में बढ़ा

अगस्त में आइरन ओर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तेल बीज, काजू, कालीन, इंजीनियरिंग, फार्मा और समुद्री उत्पादों का निर्यात बढ़ा है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात 26.29 फीसदी बढ़कर 2.17 अरब डॉलर हो गया। पांच महीने की अवधि में यह 35.22 फीसदी बढ़कर 11.18 अरब डॉलर हो गया।

 

निर्यात कुल कितने का हुआ?

अगस्त में सेवाओं का निर्यात 26.39 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो एक साल पहले 26.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। अप्रैल-अगस्त 2023 में निर्यात की गई सेवाओं का अनुमानित मूल्य 133.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-अगस्त 2022 में यह 126.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

 

आयात में भी आई कमी

निर्यात के अलावा पिछले महीने देश में आयात लगातार नौवें महीने कम हुआ है। आयात 5.23 प्रतिशत घटकर 58.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि अगस्त 2022 में यह 61.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। अगस्त में तेल शिपमेंट 23.76 प्रतिशत घटकर 13.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया। अप्रैल-अगस्त 2023 के दौरान यह 23.33 प्रतिशत घटकर 68.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया।

हालांकि सोने का आयात अगस्त में 38.75 प्रतिशत बढ़कर 4.93 अरब डॉलर हो गया। अप्रैल-अगस्त 2023 के दौरान यह 10.48 फीसदी बढ़कर 18.13 अरब डॉलर हो गया। कुल आयात की बात करें तो अगस्त में 15.22 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13.86 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। अगस्त में व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) 24.16 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर लगभग स्थिर रहा।

 

Find More News on Economy Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Symbiosis University ने एशिया की पहली UNESCO चेयर शुरू की

सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 'जेंडर इन्क्लूजन और स्किल डेवलपमेंट' पर एशिया की पहली…

7 hours ago

MobiKwik को RBI से NBFC की मंज़ूरी मिली, डिजिटल लेंडिंग के क्षेत्र में उतरने को तैयार

फिनटेक कंपनी One MobiKwik Systems को भारतीय रिज़र्व बैंक से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस…

7 hours ago

जानें कौन हैं एनालेना बेरबॉक, दिल्ली दौरे पर पहुंचीं UNGA अध्यक्ष

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष एनालेना…

7 hours ago

नीति आयोग की DPI@2047 पहल लॉन्च: 30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

भारत ने एक बड़े आर्थिक बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि NITI Aayog…

7 hours ago

PV Sindhu ने BWF की परिषद के सदस्य के रूप में काम शुरू किया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF)…

8 hours ago

LG विनय सक्सेना का घोषणा, लद्दाख में बनाए गए पांच नए जिले

लद्दाख में पांच नए जिलों की अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी जानकारी खुद एलजी…

8 hours ago