Categories: Economy

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 575.27 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार (India Forex Reserves) से जुड़े ताजे आंकड़े जारी किए। यह हफ्ता विदेशी मुद्रा के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में 1.494 अरब अमेरिकी डॉलर घट गया है। यह 3 फरवरी 2023 तक कुल 575.267 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अक्टूबर 2021 में था यह रिकार्ड

 

विदेशी मुद्रा भंडार के लिहाज से अक्टूबर 2021 सबसे अच्छा महीना था। उस महीने अपना विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) शानदार तरीके से बढ़ कर 645 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। हालांकि, उसी समय डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार कमी हो रही थी। इसलिए रिजर्व बैंक को रुपये की कीमत संभालने के लिए भारी मात्रा में डॉलर बाजार में बेचना पड़ा था। इससे अपने विदेशी मुद्रा भंडार पर असर पड़ा।

 

पिछले साल विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी देखने को मिली थी, जो लगातार 3 सप्ताह तक जारी रही। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 6 महीने के उच्च स्तर पर 576.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। इस दौरान देश के सोने के भंडार (Gold reserves) के मूल्य में भी कमी हुई है। बीते तीन फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 24.6 करोड़ डॉलर घटकर 43.781 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में 6.6 करोड डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अब यह बढ़ कर 18.544 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 90 लाख डॉलर बढ़कर 5.247 अरब डॉलर हो गया है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

14 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

15 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

15 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

16 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

16 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

16 hours ago