Home   »   मध्य प्रदेश में की गई भारत...

मध्य प्रदेश में की गई भारत की पहली हॉट एयर बैलून वाइल्ड लाइफ सफारी की शुरुआत

 

मध्य प्रदेश में की गई भारत की पहली हॉट एयर बैलून वाइल्ड लाइफ सफारी की शुरुआत_3.1

मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह द्वारा विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में भारत की पहली हॉट एयर बैलून वाइल्डलाइफ़ सफारी की शुरुआत की गई है। अब अफ्रीका के जंगलों की तरह, भारत में भी पर्यटक हॉट एयर बैलून वाइल्डलाइफ सफारी का आनंद उठा सकेंगे । इसके अलावा राज्य  सरकार पेंच, कान्हा और पन्ना टाइगर रिजर्व में भी इस सेवा को शुरू करने की योजना बना रही है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यह एक्टिविटी केवल बफर क्षेत्र तक ही सीमित रहेगी और लोग बाघ, तेंदुए, भारतीय भालू और अन्य जंगली जानवरों को ऊंचाई से देख सकेंगे। यह देश के किसी भी टाइगर रिजर्व में शुरू की गई पहली सुविधा है। यह सेवा जयपुर स्थित स्काई वाल्ट्ज एंड कंपनी द्वारा संचालित की जा रही है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

Find More State in News Here

मध्य प्रदेश में की गई भारत की पहली हॉट एयर बैलून वाइल्ड लाइफ सफारी की शुरुआत_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me