Home   »   भारतीय नौसेना ने अमेरिकी नौसेना के...

भारतीय नौसेना ने अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय SEACAT अभ्यास में लिया भाग

 

भारतीय नौसेना ने अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय SEACAT अभ्यास में लिया भाग_3.1

भारतीय नौसेना ने अपने समुद्री युद्धाभ्यास का प्रदर्शन करने के लिए सिंगापुर में अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाले दक्षिण पूर्व एशिया सहयोग और प्रशिक्षण (SEACAT) सैन्य अभ्यास में भाग लिया। SEACAT 2021 का मुख्य उद्देश्य इंटरऑपरेबिलिटी और साझा समुद्री सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाना और नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को संरक्षित करना था। इस अभ्यास में लगभग 400 कर्मी और 10 जहाज शामिल थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अभ्यास के 20 वें संस्करण का आयोजन अमेरिकी नौसेना द्वारा हाइब्रिड फॉर्मेट में किया गया था, और इसमें भारत सहित भारत-प्रशांत क्षेत्र के 20 अन्य भागीदार राष्ट्र शामिल थे। अभ्यास में भाग लेने वाले अन्य देशों में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, ब्रुनेई, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, मालदीव, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, यूनाइटेड किंगडम और वियतनाम शामिल हैं।

SEACAT के विषय में:

SEACAT पहली बार 2002 में आयोजित किया गया था। इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में संकटों, आकस्मिकताओं या अवैध गतिविधियों का सामना करने पर मानकीकृत प्रशिक्षण, रणनीति और प्रक्रियाओं को शामिल करके दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।

Find More News Related to Defence

भारतीय नौसेना ने अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय SEACAT अभ्यास में लिया भाग_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me