भारतीय सेना ने बनाई विशिष्ट तकनीकी यूनिट ‘एसटीईएजी’

भारतीय सेना ने एक विशिष्ट तकनीकी यूनिट ‘सिग्नल्स टेक्नोलाजी एवेल्यूशन एंड एडाप्शन ग्रुप’ (एसटीईएजी) का गठन किया है जो डिफेंस एप्लीकेशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 5जी, 6जी जैसी भविष्य की संचार तकनीकों, मशीन लर्निंग, क्वांटम टेक्नोलाजी इत्यादि के शोध एवं विकास पर काम करेगी।

उल्लेखनीय है कि सैन्य अभियानों के लिए संचार एक महत्वपूर्ण घटक है। युद्ध क्षेत्र के लिए तेजी से विकसित हो रही प्रौद्योगिकियों में जिस पक्ष के पास संचार की बेहतर तकनीक और सूचनाओं को साझा करने के लिए विभिन्न घटकों को जोड़ने की क्षमता होगी, उसे अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त हासिल होगी।

 

नए उपकरणों को शामिल करने की जरूरत

आधुनिक युद्ध में अभियानों के दौरान यूनिटों को निर्बाध संचार सहायता उपलब्ध कराने के लिए नए उपकरणों को शामिल करने की जरूरत होती है। ऐसी तकनीकी प्रगति को अपनाने के लिए ही भारतीय सेना ने इस यूनिट एसटीईएजी का गठन किया है जो डिजिटल क्षेत्र में इसकी क्षमताओं में बढ़ोतरी करेगी।

 

यूजर इंटरफेस को मदद

यह हाई टेक यूनिट मुख्य सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का मूल्यांकन, विकास एवं प्रबंधन करेगी और उपलब्ध समकालीन प्रौद्योगिकियों के रखरखाव और अपग्रेडेशन द्वारा यूजर इंटरफेस को मदद करेगी। आत्मनिर्भर भारत और स्टार्ट-अप इंडिया के सिद्धांतों से स्वयं को जोड़ते हुए एसटीईएजी एक तरफ सशस्त्र बलों और दूसरी तरफ उद्योग व शिक्षा जगत के बीच विभाजन को पाटने में मदद करेगा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Holi 2026: जानें इस बार कब होगा होलिका दहन

Holi 2026: रंगों के उत्सव होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता…

13 hours ago

हरियाणा में पीएम श्री मॉडल पर ‘सीएम श्री स्कूल’ शुरू किए जाएंगे

हरियाणा सरकार ने केंद्र की पीएम श्री स्कूल योजना की तर्ज पर राज्य में सीएम…

13 hours ago

भारत और नेपाल ने वन एवं वन्यजीव सहयोग बढ़ाने के लिए नए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

भारत और नेपाल ने 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वनों, वन्यजीव संरक्षण, जैव…

14 hours ago

भारत ने लॉन्च किया ‘ज़ीरो प्राइज़’: वास्तविक प्रदूषण कमी पर मिलेगा बड़ा इनाम

भारत ने पहली बार परिणाम-आधारित पर्यावरण पुरस्कार ज़ीरो प्राइज़ (Zero Prize) की घोषणा की है,…

14 hours ago

NBEMS ने हेल्थकेयर लाइवस्ट्रीम में AI के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने यूट्यूब पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर” विषय पर…

15 hours ago

भारत, बांग्लादेश समेत 40 देश सऊदी अरब के पोल्ट्री बैन से प्रभावित

सऊदी अरब ने सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 40…

15 hours ago