Categories: Defence

वीरता पुरस्कार पाने वाली IAF की पहली महिला अधिकारी बनीं Wing Commander Deepika Mishra

व‍िंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बनीं। विंग कमांडर दीपिका मिश्रा को वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल वीआर चौधरी ने सम्मानित किया। राजस्थान की रहने वाली दीपिका को मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान प्रदर्शित ”असाधारण साहस” के कार्य के लिए वायुसेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया। वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि सेवा के प्रति समर्पण के लिए वायुसेना की महिलाओं को अतीत में पुरस्कार मिला है, लेकिन यह पहली बार है कि भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी को वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह पुरस्कार क्यों दिया गया?

 

विंग कमांडर मिश्रा को अगस्त 2021 में उत्तरी मध्य प्रदेश में अचानक आई बाढ़ के जवाब में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान चलाने के लिए तैयार किया गया था। बचाव अभियान जिसमें लो होवर पिक-अप और विंचिंग शामिल था, आठ दिनों तक चला और उसने महिलाओं और बच्चों सहित 47 लोगों की जान बचाई। अधिकारियों ने कहा कि उनके बहादुरी और साहस के प्रयासों ने न केवल प्राकृतिक आपदा में कीमती जान बचाई, बल्कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना भी पैदा की।

 

कौन है दीपिका मिश्रा?

 

दीपिका मिश्रा एयरफोर्स अकादमी से पास आउट हैं। वर्ष 2006 में एसएससी महिला पायलट्स को सिंगल इंजन उड़ाने की ही अनुमति हुआ करती थीं। दीपिका मिश्रा जब एयरफोर्स में शामिल हुईं तो उन्हें हेलिकॉप्टर सिस्टम का चेतक/चीता यूनिट दिया गया। बाद में वर्ष 2010 में वायुसेना की महिला पायलट्स को ट्वीन-इंजन उड़ाने की इजाजत मिल गई। वायुसेना की सारंग टीम में दीपिका मिश्रा शामिल हुईं। वर्ष 2014 में दीपिका को सारंग का स्क्वाड्रन लीडर बनने का मौका मिला।

 

Find More Defence News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

10 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

10 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

11 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

13 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

13 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

14 hours ago