Categories: Defence

दुबई एयर शो 2023 में भारतीय वायुसेना का दस्ता शामिल

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक दस्ता 13 से 17 नवम्बर, 2023 तक दुबई में होने वाले द्विवार्षिक एयरशो में भाग लेने के लिए दुबई के अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा है। आईएएफ दस्ते में दो स्वदेशी प्लेटफॉर्म – हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस और अत्याधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव शामिल हैं। हांलाकि एयरशो के दौरान तेजस स्थैतिक और हवाई प्रदर्शन दोनों का हिस्सा होगा; सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम अपने एरोबेटिक्स कौशल का प्रदर्शन करेगी। 2021 संस्करण में भी भाग लेने के बाद, तेजस और सारंग प्रदर्शन टीमों के लिए दुबई एयरशो में भीड़ को मंत्रमुग्ध करने का यह लगातार दूसरा अवसर है।

आईएएफ दस्ते का प्रदर्शन उसके सी-17 ग्लोबमास्टर III परिवहन विमान द्वारा किया जा रहा है। टीमें सबसे पहले 13 नवम्बर 2023 को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करेंगी और उसके बाद दुनिया की अन्य प्रमुख हवाई प्रदर्शन टीमों के साथ हवाई क्षेत्र साझा करेंगी। यह तेजस और ध्रुव जैसे स्वदेशी प्लेटफार्मों की भागीदारी के माध्यम से भारतीय विमानन उद्योग द्वारा की गई तीव्र प्रगति को प्रदर्शित करने का भी एक अवसर है।

 

जानिए तेजस की खासियत

तेजस विमान भारत के विमानन इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 6,500 किलोग्राम के इस हल्के लड़ाकू विमान में इजरायल का ईएल/एम-2052 रडार लगाया गया है। सबसे बड़ी खासियत है ये विमान एक साथ 10 टारगेट को ट्रैक करते हुए हमला कर सकता है। इसे टेकऑफ के लिए ज्यादा बड़े रनवे की जरूरत नहीं होती।

 

जानें ध्रुव हेलीकॉप्टर की खासियत

ध्रुव अत्याधुनिक तकनीकों जैसे हिंज लेस इंटरचेंजेबल मेन रोटर ब्लेड्स, बियरिंग लेस टेल रोटर ब्लेड्स, एंटी रेजोनेंस वाइब्रेशन आइसोलेशन सिस्टम और महत्वपूर्ण प्रणालियों के लिए निर्मित रिडंडेंसीज के साथ लैस है। यह समुद्र तल से लेकर हिमालय की ऊंची ऊंचाइयों के साथ-साथ अत्यधिक तापमान रेंज में रेगिस्तान और खारे वायुमंडलीय स्थितियों में विभिन्न ऊंचाइयों पर संचालन के लिए एक आदर्श हेलिकाप्टर है।

 

Find More Defence News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

16 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

16 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

17 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

17 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

17 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

18 hours ago