एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) ने मलेशिया के कुआलालंपुर में घोषणा की है कि भारत साल 2022 में होने वाले एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) के महिला एशियाई कप की मेजबानी करेगा। एएफसी महिला फुटबॉल समिति ने चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान को छोड़ भारत का मेजबानी के लिए चयन किया, समिति द्वारा बताया कि इस साल के अंत में भारत को फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप का आयोजन करना है, जिसे भारत को आयोजन का अनुभव हो जाएगा।
नवी मुंबई का डी वाई पाटिल स्टेडियम, अहमदाबाद का ट्रांस स्टैडिया एरिना और गोवा का फतोर्डा स्टेडियम का चयन 2022 महिला एशियन कप के विस्तारित मैचों की मेजबानी के लिए किया गया है, जिसमें इस बार आठ के बजाय 12 टीमें होंगी। भारत ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी 1979 में की, जब इसका आयोजन एशियाई महिला फुटबॉल परिसंघ (Asian Ladies Football Confederation – ALFC) द्वारा किया गया था, जो एक अलग निकाय था और जबकि 1986 में यह AFC का हिस्सा बना।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- AIFF के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल
- AIFF की स्थापना: 23 जून 1937
- AIFF फीफा में 1948 में शामिल हुआ था।
- AIFF का मुख्यालय: द्वारका, दिल्ली



Goldman Sachs की चेतावनी: 2026 में भारत ...
Delhi Green Budget 2026: बढ़ते प्रदूषण प...
विश्व टीबी दिवस 2026: तिथि, विषय, इतिहास...

