Categories: Sports

2023 में महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

भारत में 2023 में महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप होगी जबकि दो साल पहले जरूरी फीस जमा नहीं करने की वजह से भारत से पुरूष विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी छीन ली गई थी। भारत में कभी पुरूष विश्व चैम्पियनशिप नहीं हुई है लेकिन तीसरी बार महिला चैम्पियनशिप होगी। इससे पहले दिल्लीमें 2006 और 2018 में चैम्पियनशिप हो चुकी है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव हेमंत कलीता ने कहा कि हमें महिला विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी मिली है और अब मार्च के आखिर में और अप्रैल के पहले सप्ताह में इसका आयोजन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष उमर क्रेमलोव भारत के पहले दौरे पर हैं और उनकी यात्रा के दौरान ही टूर्नामेंट की तारीखें तय होंगी। टूर्नामेंट जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जा सकता है।

 

भारत ने 2021 में पुरूष चैम्पियनशिप की मेजबानी सर्बिया को गंवा दी थी क्योंकि मेजबानी फीस का भुगतान नहीं हो सका था। पिछली महिला विश्व चैम्पियनशिप में भारत ने तीन पदक जीते थे जिसमें निकहत जरीन का स्वर्ण पदक शामिल है। सात साल के अंदर तीन बड़े चैंपियनशिप को होस्ट करने के साथ भारत ने अपनी क्षमता दिखाई है।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago