Home   »   भारत 2020 में नौसेना अभ्यास ‘मिलन’...

भारत 2020 में नौसेना अभ्यास ‘मिलन’ का करेगा आयोजन

भारत 2020 में नौसेना अभ्यास 'मिलन' का करेगा आयोजन |_3.1
भारतीय नौसेना मार्च में सैन्य अभ्यास ‘मिलन 2020’ का आयोजन करेगा जिसमें कई देशों की भागीदारी होगी। इस अभ्यास के लिए भारत के साथ रक्षा सहयोग साझा करने वाले दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका और यूरोप के करीब 41 देशों को आमंत्रित किया गया है। मिलन का अर्थ है ‘बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास’ हैं।
भारत सरकार हिंद महासागर में मैत्रीपूर्ण देशों के साथ सहयोग की पहल करता है, जिसमें स्टॉफ टॉक्स, एम्पावर्ड स्टीयर ग्रुप जैसी व्यापक कार्यक्रम शामिल है। सहयोग के क्षेत्रों में कौशल विकास, समुद्री जागरूकता, प्रशिक्षण, जल सर्वेक्षण, तकनीकी सहायता, परिचालन आदि अभ्यास शामिल हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स
prime_image
QR Code