Categories: Economy

भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है: SBI रिसर्च

एसबीआई रिसर्च ने अपनी ‘इकोरैप’ रिपोर्ट में कहा है कि यदि भारत अपनी वृद्धि की मौजूदा दर को बरकरार रखता है तो यह जापान और जर्मनी जैसे देशों को पीछे छोड़कर 2027 (2027-2028) में दुनिया तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन सकता है। इससे पहले एसबीआई रिसर्च ने उम्मीद जताई थी कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी।

रिपोर्ट के अनुसार 2022-2027 के बीच भारत की वृद्धि ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था के वर्तमान आकार 1.8 ट्रिलियन अमरीकी डाॅलर से अधिक होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस दर से भारत हर दो साल में अपनी इकोनॉमी में 0.75 अरब डॉलर जोड़ सकता है, जिसका मतलब है कि भारत 2047 तक 20 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। 2027 तक वैश्विक जीडीपी में भारत का योगदान चार प्रतिशत से अधिक हो जाएगा।

वैश्विक स्तर पर सकल घरेलू उत्पाद में भारत की जीडीपी का हिस्सा फिलहाल 3.5 प्रतिशत है, जो 2014 में 2.6 प्रतिशत था और इसके 2027 में चार प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। एसबीआई रिसर्च ने कहा कि अनुमानों से संकेत मिलता है कि जब भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में तीसरा स्थान हासिल करेगा उस समय तक कम से कम दो भारतीय राज्य महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था के मामले में 500 बिलियन अमरीकी डालर के निशान को पार कर जाएंगे।

‘इकोरैप’ रिपोर्ट के अनुसार, ” साल 2027 में प्रमुख भारतीय राज्यों का जीडीपी आकार वियतनाम, नॉर्वे जैसे कुछ एशियाई और यूरोपीय देशों के आकार से अधिक होगा।”

 

Find More News on Economy Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

12 mins ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

1 hour ago

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में लगभग एक सदी बाद काले हिरणों की वापसी

छत्तीसगढ़ राज्य से काले हिरणों के संरक्षण की एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई…

2 hours ago

Kar Saathi से इनकम टैक्स भरना होगा आसान, जानें कैसे

भारत के आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।…

2 hours ago

मूडीज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की GDP वृद्धि अनुमानों को घटाकर 6% कर दिया

वैश्विक रेटिंग एजेंसी Moody's Ratings ने भारत की इकोनॉमी की वृद्धि के अनुमान को 6.8…

2 hours ago