Home   »   नई दिल्ली में भारत-मोरक्को पर्यटन द्विपक्षीय...

नई दिल्ली में भारत-मोरक्को पर्यटन द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई

नई दिल्ली में भारत-मोरक्को पर्यटन द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई_2.1
नई दिल्ली में मोरक्को के पर्यटन, वायु परिवहन, हस्तकला और सामाजिक अर्थव्यवस्था मंत्री श्री मोहम्मद साजिद और भारत के पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के जे अलफोंस के नेतृत्व में भारत और मोरक्को के बीच पर्यटन सहयोग पर एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गयी.
इस बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने भारत और मोरक्को के बीच पर्यटन सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम करने पर सहमति दी.पर्यटन विकास के लिए इस बैठक में भारत पर्यटन विकास निगम और मोरक्को एजेंसी SMIT के बीच सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए

स्रोत- प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB)

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • मोरक्को की राजधानी: रबाट, मुद्रा: मोरक्कन दिरहम. 
prime_image
QR Code
Scan Me