Categories: Agreements

भारत, जर्मनी ने प्रवासन और गतिशीलता समझौते पर हस्ताक्षर किए

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक के बीच नई दिल्ली में बैठक हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर अपने विचारों का आदान प्रदान किया। दोनों देशों ने प्रवासन और गतिशीलता समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे दोनों देशों के लोगों को एक-दूसरे के देश में अध्ययन, अनुसंधान और काम करने के लिए आसान पहुंच की सुविधा मिल सकेगी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

डॉ. एस जयशंकर ने बैठक के बाद संयुक्त सम्मेलन में कहा कि दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन, यूक्रेन में संघर्ष, हिंद-प्रशांत रणनीतिक स्थिति और अफगानिस्तान, ईरान तथा सीरिया के हालात पर चर्चा की। उन्होंने बताया दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार सहित विभिन्न बहुपक्षीय सुधारों पर चर्चा की। जयशंकर ने हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने के जर्मनी के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने अधिक विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला बनाने और मौजूदा चुनौतीपूर्ण स्थिति में वैश्विक अर्थव्यवस्था को सुरक्षित करने पर भी चर्चा की। बर्लिन स्थित जर्मनी के संघीय कार्यालय के अनुसार बेयरबॉक के पहले भारत दौरे पर तेल, कोयला और गैस से इतर ईंधन के लेन-देन के सहयोग पर चर्चा हुई।

Find More News Related to Agreements

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

महावीर जयंती 2026: पीएम मोदी ने सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान गांधीनगर…

44 mins ago

भारत में LPG का सबसे बड़ा उत्पादक शहर कौन सा है?

जैसा कि आप जानते हैं, आजकल LPG काफी चर्चा में है; लेकिन क्या आपने कभी…

2 hours ago

वैश्विक राजनीति को झटका: सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति संतोखी का निधन

सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी का 30 मार्च को 67 वर्ष की आयु में…

2 hours ago

AI के जरिए आयुर्वेद को नई पहचान: 13 भाषाओं में शोध होगा सुलभ

पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल ज्ञान को और अधिक समावेशी बनाने के लिए, भारत ने आयुर्वेद अनुसंधान…

4 hours ago

सरकार का सख्त कदम: अब हर घर में कचरा अलग करना होगा अनिवार्य

बेहतर और टिकाऊ कचरा प्रबंधन के लिए, भारत में 'ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026' लागू…

5 hours ago

भारत की अर्थव्यवस्था को राहत: FY26 में राजकोषीय घाटा घटकर ₹12.5 लाख करोड़

भारत की राजकोषीय स्थिति में सुधार देखने को मिला है, क्योंकि वित्त वर्ष 26 के…

6 hours ago