Categories: International

श्रीलंका में दूध उत्पादन बढ़ाने हेतु तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे एनडीडीबी, अमूल

भारत की ओर से श्रीलंका को डेयरी उद्योग और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। इससे नकदी की कमी से जूझ रहे इस देश की आयातित दुग्ध उत्पादों पर निर्भरता को कम किया जा सके। श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी। श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय के मीडिया प्रकोष्ठ ने एक बयान में कहा कि अमूल ब्रांड के तहत दूध का विपणन करने वाले राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के अधिकारियों ने श्रीलंका में दूध के उत्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए कदम उठाए हैं।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

बयान में कहा गया है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने एनडीडीबी की टीम के साथ काम करने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से मिलाकर एक समिति नियुक्त की है ताकि आयातित दूध पाउडर पर निर्भरता को कम करने के मकसद से देश में स्थानीय दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए एक लघु, मध्यम और दीर्घकालिक योजना तैयार की जा सके। श्रीलंका सरकार के इस कदम का उद्देश्य ऐसे समय में लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना भी है जब देश में बच्चों में कुपोषण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

Find More International News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago