Categories: Banking

भारत का पहला UPI एटीएम: कार्डलेस कैश निकासी से कैसे होगा अलग?

देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है। लोग इसका इस्तेमाल छोटे से छोटे पेमेंट के लिए कर रहे हैं। देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक भी ग्राहकों को कई तरह की सुविधा दे रही है। देश में अब यूपीआई एटीएम को भी लॉन्च किया गया है।

जापान की हिताची कंपनी (HitachI Company) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मिलकर व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) के रूप में पहला यूपीआई-एटीएम (UPI-ATM) लॉन्च किया गया है। इसमें ग्राहक बड़ी आसानी से यूपीआई के जरिये एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। यह डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

 

एटीएम के जरिये कैश

इस एटीएम को सबसे पहला इस्तेमाल 5 सितंबर 2023 को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (Global Fintech Fest) में इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा से ग्राहक बड़ी आसानी से अब एटीएम के जरिये कैश निकाल सकते हैं। आज से पहले एटीएम से कैश निकालने के लिए हमें डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ती थी। वहीं, यूपीआई एटीएम में हम बिना डेबिट कार्ड (Debit Card) के भी एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। यह एक सहज और सुरक्षित तरीका है एटीएम के जरिये कैश निकालने की।

 

यूपीआई एटीएम का इस्तेमाल कैसे करें

 

  • आपको सबसे पहले एटीएम राशि डालना है जितना आपको कैश निकालना है।
  • इसके बाद आपके सामने क्यूआर कोड (UPI-QR Code) शो होगा।
  • अब आप यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करें।
  • इसके बाद आपको यूपीआई पिन दर्ज करना है।
  • इसके बाद अब आप एटीएम से कैश कलेक्ट करना है।

 

डेबिट कार्ड से कैसे अलग है यूपीआई एटीएम

यूपीआई एटीएम में हमें यूपीआई पिन का इस्तेमाल करना है। यह एक कार्डलेस ट्रांजेक्शन होता है। इसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिये यूपीआई एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज के समय में आप बड़ी आसानी से एंड्रॉइड या आईओएस डिवाइस पर यूपीआई ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं।

बता दें, कई बैंक भी ग्राहकों को यूपीआई-एटीएम की सुविधा दे रहे हैं। यूपीआई-एटीएम को लेकर एनपीसी ने कहा कि यह बैंकिंग सुविधा को ग्राहकों तक आसानी से पहुंचाने में काफी मदद करता है। इस सुविधा के जरिये ग्राहक बिना किसी कार्ड के कहीं भी यूपीआई की मदद से कैश निकाल सकते हैं।

 

Find More News Related to Banking

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago