Categories: Uncategorized

भारत और बोलीविया ने संस्कृति, खनन, अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में 8 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बोलीविया की यात्रा के दौरान बोलीविया के सर्वोच्च राज्य सम्मान, “कोंडोर डे लॉस एंडीज एन एल ग्रैडो डी ग्रान कॉलर” से सम्मानित किया गया है। सांता क्रूज़ में आयोजित एक समारोह में बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने उन्हें सम्मानित किया।
राष्ट्रपति के तीन दिवसीय बोलिविया दौरे के दूसरे दिन, भारत और बोलीविया ने सांस्कृतिक क्षेत्र में आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें राजनयिकों के लिए वीजा माफी व्यवस्था, राजनयिक अकादमियों के बीच आदान-प्रदान, खनन, अंतरिक्ष, पारंपरिक चिकित्सा, आईटी में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस केंद्र की स्थापना और द्वि-महासागरीय रेलवे परियोजना शामिल हैं।
भारत ने विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए बोलीविया को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रेडिट रेखा की पेशकश की। दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इसे समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए सुधार की आवश्यकता पर भी सहमति व्यक्त की। राष्ट्रपति अपने 3 देशों के दौरे के दूसरे चरण में बोलिविया में हैं। वह क्रोएशिया, बोलीविया और चिली की तीन देशों की यात्रा पर हैं।
स्रोत – प्रेस इनफार्मेशन  ब्यूरो  (PIB)

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

  • बोलिविया  की राजधानी : सुक्रे, मुद्रा: बोलिवियन बोलिवियानो।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने WHO ग्लोबल समिट में अश्वगंधा पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय WHO वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 day ago

भारत और नीदरलैंड ने संयुक्त व्यापार और निवेश समिति (JTIC) का गठन किया

भारत और नीदरलैंड्स ने अपने आर्थिक साझेदारी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक…

1 day ago

जम्मू-कश्मीर को अपना पहला Gen Z पोस्ट ऑफिस मिला

जम्मू-कश्मीर ने सार्वजनिक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।…

2 days ago

ISRO ने RESPOND बास्केट 2025 लॉन्च किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने RESPOND Basket 2025 जारी किया है, जिसके तहत देशभर…

2 days ago

PM मोदी ने किया गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 दिसंबर 2025 को असम में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 days ago

मिची बेंटहॉस अंतरिक्ष में जाने वाली पहली व्हीलचेयर यूज़र बनकर इतिहास रचेंगी

जर्मन एयरोस्पेस इंजीनियर मिची बेंटहॉस अंतरिक्ष यात्रा करने वाली पहली व्हीलचेयर उपयोगकर्ता व्यक्ति बनने जा…

2 days ago