राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बोलीविया की यात्रा के दौरान बोलीविया के सर्वोच्च राज्य सम्मान, “कोंडोर डे लॉस एंडीज एन एल ग्रैडो डी ग्रान कॉलर” से सम्मानित किया गया है। सांता क्रूज़ में आयोजित एक समारोह में बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने उन्हें सम्मानित किया।
राष्ट्रपति के तीन दिवसीय बोलिविया दौरे के दूसरे दिन, भारत और बोलीविया ने सांस्कृतिक क्षेत्र में आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें राजनयिकों के लिए वीजा माफी व्यवस्था, राजनयिक अकादमियों के बीच आदान-प्रदान, खनन, अंतरिक्ष, पारंपरिक चिकित्सा, आईटी में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस केंद्र की स्थापना और द्वि-महासागरीय रेलवे परियोजना शामिल हैं।
भारत ने विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए बोलीविया को 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रेडिट रेखा की पेशकश की। दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इसे समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए सुधार की आवश्यकता पर भी सहमति व्यक्त की। राष्ट्रपति अपने 3 देशों के दौरे के दूसरे चरण में बोलिविया में हैं। वह क्रोएशिया, बोलीविया और चिली की तीन देशों की यात्रा पर हैं।
स्रोत – प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (PIB)
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- बोलिविया की राजधानी : सुक्रे, मुद्रा: बोलिवियन बोलिवियानो।



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


