भारत को आर्थिक और सामाजिक परिषद (Economic and Social Council-ECOSOC) के महिलाओं की स्थिति पर काम करने वाले निकाय, यूनाइटेड नेशन कमीशन ऑन स्टेट ऑफ़ वीमेन का सदस्य चुना गया है। भारत चार साल यानि 2021 से 25 तक महिलाओं की स्थिति पर काम करने वाले संयुक्त राष्ट्र के आयोग का सदस्य होगा।
आयोग में इस सीट को हासिल करने के लिए भारत, चीन और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला था। इस मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान को 54 में से अधिकतर सदस्यों का साथ मिला, जबकि चीन आधा रास्ता भी नही कर सका।
ECOSOC के बारे में:
आर्थिक और सामाजिक परिषद सतत विकास के तीन आयामों – आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण – को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का प्रमुख अंग है। यह बहस और नवोन्मेषी विचार को बढ़ावा देने, आगे के तरीकों पर आम सहमति बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमत लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों के समन्वय का केंद्रीय मंच है। यह संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख सम्मेलनों और शिखर सम्मेलनों के लिए भी जिम्मेदार है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- ECOSOC स्थापित: 1945.
- ECOSOC अध्यक्ष: मुनीर अकरम.
- ECOSOC मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.



गोल्डमैन सैक्स ने भारत की CY26 GDP वृद्ध...
भारत-किर्गिस्तान संयुक्त स्पेशल फोर्सेज ...
अमित शाह ने भारत टैक्सी का शुभारंभ किया,...

