Home   »   भारत के अनाहत सिंह ने एशियाई...

भारत के अनाहत सिंह ने एशियाई जूनियर स्क्वैश में स्वर्ण पदक जीता

भारत के अनाहत सिंह ने एशियाई जूनियर स्क्वैश में स्वर्ण पदक जीता |_3.1

भारत की अनाहत सिंह ने 16 से 20 अगस्त तक हुई एशियाई जूनियर स्क्वाश व्यक्तिगत चैंपियनशिप के अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। पंद्रह साल ही अनाहत ने 20 अगस्त 2023 को हुए फाइनल में हांगकांग की एना क्वोंग को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अनाहत ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में मलेशियाई खिलाड़ियों क्रमश: डॉयस ली और विटनी इसाबेल को हराया था।

पिछले साल थाईलैंड में दिल्ली की अनाहत ने इस प्रतियोगिता का अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। अनाहत ने 2019 में मकाऊ में अंडर-13 वर्ग में भी कांस्य पदक जीता था। अनाहत बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह 14 साल की उम्र में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी थीं।

 

प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुख्य बातें

एशियन स्क्वैश फेडरेशन के अध्यक्ष: श्री डेविड मुई

 

Find More Sports News Here

 

भारत के अनाहत सिंह ने एशियाई जूनियर स्क्वैश में स्वर्ण पदक जीता |_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me