भारत और अफगानिस्तान ने स्वास्थ्य, परिवहन, अंतरिक्ष और नए विकास साझेदारी के क्षेत्रों में चार समझौते किए. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहाउद्दीन रब्बानी के बीच नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल वार्ता के बाद समझौतों का आदान-प्रदान किया गया.
श्री रब्बानी भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर थे. भारत चौबहार बंदरगाह के माध्यम से आने वाले हफ्तों में अफगानिस्तान में गेहूं की आपूर्ति करेगा.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
- काबुल अफगानिस्तान की राजधानी शहर है.
- अशरफ गनी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हैं.
स्त्रोत- AIR World Service



पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का नि...
ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026...
Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म...


