Categories: Uncategorized

IFFM Awards 2022: आईएफएफएम अवार्ड्स 2022 की घोषणा

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM)अवॉर्ड्स 2022 के विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में हर साल आयोजित होने वाले इस अवार्ड समारोह में भारत की कुछ सबसे प्रमुख और प्रशंसित फिल्मों, टीवी शोज और वेब सीरीज की स्क्रीनिंग करके इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जश्न मनाता है। फ़िल्म ’83’ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को प्रतिष्ठित इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IIFM) में बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। इस फेस्टिवल में शेफाली शाह को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF


मोहित रैना (Mohit Raina) को वेब सीरीज ‘मुंबई डायरीज 26/11’ (Mumbai Diaries 26/11) के लिए बेस्ट सीरीज एक्टर का अवार्ड दिया गया तो वहीं बेस्ट सीरीज एक्ट्रेस का अवार्ड साक्षी तंवर के नाम रहा जो उन्हें ‘माई’ के लिए मिला। कबीर खान द्वारा डायेरक्ट की गई रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ को बेस्ट फिल्म अवार्ड, तो वहीं प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मुंबई डायरीज 26/11’ को बेस्ट सीरीज का पुरस्कार मिला। इसके साथ ही बेस्ट इंडी फिल्म का अवार्ड ‘जग्गी’ (Jaggi) के नाम रहा।

मेलबर्न 2022 के इंडियन फिल्म फेस्टिवल के विजेताओं की पूरी लिस्ट देखें-

  1. बेस्ट फिल्म: 83
  2. बेस्ट डायरेक्टर: शूजीत सरकार (सरदार उधम) और अपर्णा सेन (द रेपिस्ट)
  3. बेस्ट एक्टर: रणवीर सिंह (83)
  4. बेस्ट एक्ट्रेस: शेफाली शाह (जलसा)
  5. बेस्ट सीरीज: मुंबई डायरीज 26/11
  6. एक सीरीज में बेस्ट एक्टर: मोहित रैना (मुंबई डायरीज 26/11)
  7. एक सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस: साक्षी तंवर (माई)
  8. बेस्ट इंडी फिल्म: जग्गी
  9. सबकॉन्टिनेंटल की बेस्ट फिल्म: जॉयलैंड
  10. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: कपिल देव
  11. सिनेमा पुरस्कार में डिसरप्टर्स: वाणी कपूर (चंडीगढ़ करे आशिकी)
  12. सिनेमा पुरस्कार में इक्वालिटी: जलसा
  13. सिनेमा पुरस्कार में लीडरशिप: अभिषेक बच्चन

Find More Awards News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

SEBI ने छोटे मूल्य में जीरो-कूपन बॉन्ड जारी करने की दी अनुमति

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने शून्य-कूपन बॉन्ड (Zero-Coupon Bonds) को अब ₹10,000 के…

8 hours ago

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारत को अपना पहला वन विश्वविद्यालय मिलेगा

भारत अपनी पहली ‘वन विश्वविद्यालय (Forest University)’ की स्थापना की तैयारी कर रहा है, जो…

8 hours ago

झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 जीती

झारखंड ने 2025–26 सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) जीतकर इतिहास रच दिया। ईशान…

9 hours ago

संसद ने शांति बिल पास किया, AERB को वैधानिक दर्जा मिला

संसद ने सतत उपयोग एवं उन्नयन द्वारा भारत के परिवर्तन हेतु परमाणु ऊर्जा (SHANTI) विधेयक,…

10 hours ago

दक्षिण अफ्रीका से कैपुचिन बंदरों का बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान में आयात

बेंगलुरु के पास स्थित बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान (Bannerghatta Biological Park) ने संरक्षण-उन्मुख चिड़ियाघर प्रबंधन को…

10 hours ago

ओडिशा बनेगा एआई हब, 19-20 दिसंबर को क्षेत्रीय एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस

ओडिशा सरकार 19–20 दिसंबर को रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगी। यह आयोजन शासन…

11 hours ago