रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) ने भारत की इकॉनमी ग्रोथ अच्छी रहने वाली है। रेटिंग एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 8.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। रेटिंग एजेंसी ने देश के केंद्रीय बैंक (RBI) के अनुमान से अधिक ग्रोथ रहने की उम्मीद की है। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अप्रैल-जून, 2023 की तिमाही में देश की जीडीपी 8.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है , जबकि रेटिंग एजेंसी इक्रा ने 8.5 फीसदी का अनुमान दिया है।
भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में बढ़कर 8.5 प्रतिशत रह सकती है। इक्रा रेटिंग्स ने जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है। इससे पिछली यानी जनवरी-मार्च की तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत रही थी। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि अनुकूल आधार प्रभाव और सेवा क्षेत्र में सुधार के चलते वृद्धि तेज रहने का अनुमान है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अप्रैल-जून, 2023 की तिमाही में वृद्धि दर 8.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। इस तरह इक्रा का अनुमान केंद्रीय बैंक के अनुमान से अधिक है। इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में विपरीत परिस्थितियां देखने को मिल सकती हैं। इक्रा ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने वृद्धि अऩुमान को छह प्रतिशत पर बरकरार रखा है। यह आरबीआई के 6.5 प्रतिशत के अनुमान से कम है।
इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री नायर ने कहा कि पहली तिमाही में बेमौसम भारी बारिश, मौद्रिक सख्ती का असर कम होने और कमजोर बाहरी मांग के कारण जीडीपी वृद्धि पर दबाव पड़ा है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिये जीडीपी वृद्धि के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही में रियल जीडीपी दर 6.6 फीसदी तक रह सकती है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
ईरान युद्ध के कारण दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई बहुत ज्यादा टाइट हो गई…
भारत का व्यापार घाटा फरवरी 2026 में बढ़कर 27.1 अरब डॉलर हो गया है। इसका…
भारत ने नागोया प्रोटोकॉल (Nagoya Protocol) के तहत अपनी पहली राष्ट्रीय रिपोर्ट जैव विविधता पर…
डाक विभाग 17 मार्च 2026 से नई '24 स्पीड पोस्ट' सेवा शुरू करने जा रहा…
कुसुनपुर गाँव, ओडिशा (Kusunpur village, Odisha) के केंद्रपाड़ा जिले में स्थित, राज्य का पहला स्मार्ट…
विश्व बैंक, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में वायु गुणवत्ता सुधार के…