Categories: Sports

होल्गर रूने ने पुरुष एकल 2022 पेरिस मास्टर्स खिताब जीता

डेनमार्क के युवा टेनिस खिलाड़ी होल्गर रूने ने पेरिस मास्टर्स के फाइनल में पूर्व विश्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच को हरा दिया है। महज 19 साल के होल्गर ने खिताबी मुकाबले में जोकोविच को 3-6, 6-3, 7-5 से मात दी और अपने करियर का पहला एटीपी 1000 मास्टर्स टाइटल हासिल किया। होल्गर के करियर की ये सबसे बड़ी जीत है और इसके साथ ही ताजा जारी एटीपी रैंकिंग में वो नंबर 10 पर भी आ गए हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जोकोविच ने अपने करियर में रिकॉर्ड 6 बार पेरिस मास्टर्स का खिताब जीता था और वह गत विजेता भी थे। जोकोविच के मौजूदा फॉर्म को देखकर सभी को लग रहा था कि वो इस बार भी इस प्रतियोगिता में जीत जाएंगे, लेकिन होल्गर के बेहतरीन खेल ने 21 बार के सिंगल्स ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच को भी स्तब्ध कर दिया।

 

पहले सेट को 6-3 से हारने के बाद दूसरे सेट में बेहतरीन वापसी करते हुए होल्गर ने सेट जीता। तीसरे सेट में एक समय वो 3-1 से पीछे थे और जोकोविच खिताब के ज्यादा करीब थे। लेकिन होल्गर ने 6 ब्रेक प्वाइंट बचाए और सेट को अपने नाम कर प्रतियोगिता भी जीत ली। जोकोविच ने पहली बार किसी मास्टर्स के फाइनल में पहला सेट जीतने के बाद मैच गंवाया है। जोकोविच ने साल 2019 में पेरिस मास्टर्स का खिताब जीता था जबकि 2020 में यहां नहीं खेले थे। ऐसे में 2021 में विजेता बनने के बाद जोकोविच इस बार लगातार मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाने की राह पर थे, लेकिन होल्गर ने ऐसा होने नहीं दिया। मैच के दौरान होल्गर ने जोकोविच के दमदार बैकहैंड का जवाब बढ़िया रिटर्न के साथ दिया।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago