
पंजाब ने गत चैम्पियन हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप जीत ली। यह टूर्नामेंट 17 से 28 नवंबर, 2023 तक चेन्नई, तमिलनाडु के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
पंजाब ने कड़े मुकाबले में हरियाणा को पेनाल्टी शूटआउट में 9-8 से हराकर सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। वहीं, तमिलनाडु ने तीसरे स्थान के मैच में कर्नाटक को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 हरा दिया। उसे कांस्य पदक मिला। पंजाब और हरियाणा के मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं। शूटआउट में भी मुकाबला बराबरी पर रहा। फिर सडन डेथ में फैसला हुआ और पंजाब ने टूर्नामेंट को जीत लिया। यह टूर्नामेंट के 13 संस्करणों में हॉकी पंजाब का चौथा खिताब है।
चैम्पियनशिप हाइलाइट्स
13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 असाधारण प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन थी। टूर्नामेंट में कई रोमांचक मैच देखने को मिले, जिसने दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा। हॉकी पंजाब की जीत टीम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे भारतीय हॉकी में एक प्रमुख ताकत के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हो गई है।



भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूम...
Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास...
भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू क...

