Categories: Ranks & Reports

पिछले सत्र के मुकाबले 2021-22 में उच्च शिक्षा नामांकन में 19 लाख की वृद्धि हुई: सर्वेक्षण

शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, 2021-22 में उच्च शिक्षा में छात्रों का नामांकन लगभग 4.33 करोड़ तक पहुंच गया, जो 2014-2015 के बाद से 26.5 प्रतिशत की वृद्धि है। हाल ही में जारी उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (एआईएसएचई) के अनुसार, 2014-15 से 341 विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर के संस्थान स्थापित किए गए हैं।

सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) 2014-15 में 23.7 से बढ़कर 2021-22 में 28.4 हो गया है। सर्वेक्षण से पता चला कि महिला जीईआर 2014-15 में 22.9 से बढ़कर 2021-22 में 28.5 हो गई है।

 

विभिन्न मापदंडों पर विस्तृत जानकारी

शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण ( एआईएसएचई) 2021-2022 जारी किया था। मंत्रालय 2011 से एआईएसएचई का संचालन कर रहा है। इसमें एआईएसएचई के साथ पंजीकृत देश के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों (एचईआई) से छात्र नामांकन, शिक्षकों और बुनियादी जानकारी जैसे विभिन्न मापदंडों पर विस्तृत जानकारी इकट्ठा की जाती है।

 

2014-15 में नामांकन 3.42 करोड़

मंत्रालय ने सर्वेक्षण के हवाले से एक बयान में कहा कि उच्च शिक्षा में कुल नामांकन 2020-21 में 4.14 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में लगभग 4.33 करोड़ हो गया है। 2014-15 में नामांकन 3.42 करोड़ (26.5%) से लगभग 91 लाख की वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण के अनुसार, उच्च शिक्षा में महिला नामांकन 2014-15 में 1.57 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 2.07 करोड़ हो गया है।

इस बीच, 2014-15 में 46.07 लाख की तुलना में 2021-22 में 66.23 लाख (44 प्रतिशत की वृद्धि) एससी छात्र वर्ग ने नामांकन किया। वहीं, एससी महिला छात्रों का नामांकन 2020-21 में 29.01 लाख और 2014-15 में 21.02 लाख से बढ़कर 2021-22 में 31.71 लाख हो गया है। 2021-22 में एसटी और ओबीसी छात्रों का नामांकन बढ़कर क्रमशः 27.1 लाख और 1.63 करोड़ हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 2014-15 से 2021-22 की अवधि के लिए महिला पीएचडी नामांकन में वार्षिक वृद्धि 10.4 प्रतिशत है। इसमें कहा गया है कि 2021-22 में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएच.डी. और एम.फिल स्तर पर 57.2 लाख छात्र विज्ञान संकाय में नामांकित हैं जिसमें छात्राओं की संख्या 29.8 लाख के मुकाबले छात्रों की संख्या (27.4 लाख) से अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार एसटी छात्रों का नामांकन 2014-15 में 16.41 लाख से बढ़कर 2021-22 में 27.1 लाख हो गया जिसमें 65.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। शिक्षा मंत्रालय 2011 से उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण आयोजित कर रहा है, जिसमें देश में उच्च शिक्षा प्रदान करने वाले सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

35 mins ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 hours ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 hours ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 hours ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

3 hours ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

4 hours ago