Home   »   हीरालाल सामरिया बने मुख्य सूचना आयुक्त

हीरालाल सामरिया बने मुख्य सूचना आयुक्त

हीरालाल सामरिया बने मुख्य सूचना आयुक्त_3.1

सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया ने 6 नवंबर को केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के प्रमुख के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 63 वर्षीय सामरिया को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह समेत कई हस्तियां मौजूद थीं। इससे पहले यशवर्धन कुमार सिन्हा इस पद पर थे जो अक्टूबर में रिटायर हुए थे।

 

कौन हैं हीरालाल सामरिया?

समारिया राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं। समारिया देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त बने हैं। समारिया 1985 बैच के IAS अधिकारी हैं। इससे पहले वो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सेक्रेटरी के रूप में भी काम कर चुके हैं। समारिया फिलहाल सूचना आयुक्त के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। समारिया का 14 सितंबर 1960 को राजस्थान के भरतपुर जिले के पहाड़ी गांव में हुआ था। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से सिविल (ऑनर्स) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने 1985 में सिविस सर्विज ज्वॉइन की। सूचना आयोग से मिली जानकारी के अनुसार वो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव और अतिरिक्त. सचिव के पद पर काम कर चुके हैं। वहीं वो रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में भी बतौर एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर काम चुके हैं। इसके अलावा वो नगर प्रशासन सचिवालय, हैदराबाद में संयुक्त सचिव और करीम नगर में कलेक्टर और डी.एम भी रहे हैं।

 

Find More Appointments Here

हीरालाल सामरिया बने मुख्य सूचना आयुक्त_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me