Categories: Banking

एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए खोली नई एसएमएस बैंकिंग सुविधा

HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। इस सुविधा की मदद से ग्राहक घर बैठे बिना इंंटरनेट के कई बैंकिंग कार्य कर सकते हैं और अपना समय बचा सकते हैं। नई SMS सुविधा का इस्‍तेमाल 24/7 x 365 दिन कर सकते हैं। बैंक के अनुसार, इस सुविधा के तहत बैंक बैलेंस की जानकारी, लोन के लिए अप्‍लाई, क्रेडिट कार्ड को मैनेज करना, चेकबुक प्राप्‍त करना जैसी कई चीजों का लाभ उठाया जा सकता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

एचडीएफसी बैंक की नई एसएमएस सुविधा एआई तकनीक के साथ रजिस्‍टर्ड है, जिसकी मदद से ग्राहकों को अब एसएमएस बैंकिंग करने के लिए लंबे कीवर्ड याद रखने या टाइप करने की आवश्यकता नहीं होगी। व्यक्ति अपने पसंद के मुताबिक टेक्स्ट कर सकते हैं और एआई समझ जाएगा कि उनका क्या मतलब है और आपको उस ऑप्‍शन तक लेकर जाएगा।

इस एसएमएस सुविधा का इस्‍तेमाल कैसे करें ?

नई एसएमएस सुविधा को शुरू करने के लिए सबसे पहले अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर “Register” लिखकर 7308080808 पर SMS करना होगा। एसएमएस के दौरान स्पेस देकर ग्राहक आईडी के अंतिम 4 अंक दर्ज करें।

इसके बाद फिर स्‍पेस दें और खाता संख्या के अंतिम 4 अंक दर्ज करें। अब इसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7308080808 पर भेजें। बैंक से एक सफल एसएमएस मिलने के बाद लागू नियमों और शर्तों की जांच करें।

 

Find More Banking News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago