Categories: Ranks & Reports

एचडीएफसी बैंक बनी दूसरी मूल्यवान कंपनी, टीसीएस तीसरे स्थान पर खिसकी

देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी अब मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से भी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का मर्जर 1 जुलाई को हुआ था। एचडीएफसी बैंक ने आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को पछाड़कर बाजार पूंजीकरण के हिसाब से दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

 

TCS से ज्यादा हुआ वैल्युएशन

शेयर बाजार से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र के HDFC बैंक में HDFC लिमिटेड के विलय के कुछ दिनों बाद 20 जुलाई को यह टीसीएस को पीछे छोड़ते हुए बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की दूसरी सर्वाधिक मूल्यवान कंपनी बन गई। शेयर बाजार बीएसई में कारोबार बंद होते समय एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,688.50 रुपये के भाव पर रहा। इस तरह कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 12,72,718.60 करोड़ रुपये हो गया जो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से अधिक है। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,66,891।

 

HDFC बना देश का सबसे बड़ा बैंक

एचडीएफसी लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक में मर्जर होने से देश के बैंकिंग जगत में भी रैंकिंग में फेरबदल हुआ है। एचडीएफसी बैंक अब देश पूंजीकरण के लिहाज से देश का सबसे मूल्यवान बैंक भी बन गया है। उसके बाद आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का स्थान है।

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर

रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,72,455.70 करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है, इसके बाद दूसरे नंबर पर एचडीएफसी बैंक, तीसरे नंबर पर टीसीएस, चौथे पर आईसीआईसीआई बैंक (6,96,538.85 करोड़ रुपये) और पांचवे पर हिंदुस्तान यूनिलीवर (6,34,941.79 करोड़ रुपये) है।

 

बैंकों में सबसे मूल्यवान बैंक

एमकैप के हिसाब से एचडीएफसी बैंक देश का सबसे मूल्यवान बैंक है, इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक है, जिसका बाजार मूल्यांकन 6,96,538.85 करोड़ रुपये है, और तीसरे नंबर पर भारतीय स्टेट बैंक (5,44,356.70 करोड़ रुपये) है।

 Find More Ranks and Reports Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago