Categories: Appointments

HDFC बैंक ने Kaizad Bharucha को उप-प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

एचडीएफसी बैंक ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन साल के लिए कैजाद भरूचा को बैंक का उप-प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि बैंक ने भावेश झावेरी को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। आरबीआई ने 19 अप्रैल, 2023 को कैजाद भरूचा को 19 अप्रैल से तीन साल के लिए बैंक के उप-प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भरूचा ने 35 साल से अधिक समय तक बैंकिंग क्षेत्र में कार्य किया है। वे 1995 के बाद से HDFC बैंक से जुड़े हैं। नई नियुक्ति से पूर्व भरूचा बैंक के होलसेल बैंकिंग के कार्यकारी निदेशक की भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले उन्होंने SBI कमर्शियल और इंटरनैशनल बैंक में कार्य किया था। भरूचा के पास रिस्क मैनेजमेंट, क्रेडिट मैनेजमेंट और बैंकिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट का अच्छा खासा एक्सपीरियंस है।

 

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रोल में कैजाद ने कॉर्पोरेट बैंकिंग, PSUs, कैपिटल एंड कमोडिटीज मार्केट्स, फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन, कस्टडी, म्यूचुअल फंड, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और फाइनेंशियल स्पोंसर कवरेज की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले कैजाद भरूचा ने कॉर्पोरेट बैंकिंग, इमर्जिंग कॉर्पोरेट ग्रुप्स, बिजनेस बैंकिंग, हेल्थकेयर फाइनेंस, एग्री लेंडिंग, ट्रेक्टर फाइनेंसिंग, कमर्शियल व्हीकल फाइनेंस आदि की जिम्मेदारियां भी संभालते थे।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • एचडीएफसी लिमिटेड के संस्थापक: हसमुखभाई पारेख;
  • एचडीएफसी लिमिटेड की स्थापना: 1977;
  • एचडीएफसी लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई।

Find More Appointments Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

12 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

12 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

12 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

15 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

15 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

15 hours ago