Home   »   डॉ. हर्षवर्धन ने भारत के पहले...

डॉ. हर्षवर्धन ने भारत के पहले स्वदेशी निमोनिया टीके ‘Pneumosil’ का किया उद्घाटन

 

डॉ. हर्षवर्धन ने भारत के पहले स्वदेशी निमोनिया टीके 'Pneumosil' का किया उद्घाटन_3.1

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने निमोनिया से लड़ने के लिए भारत में विकसित पहली वैक्सीन लॉन्च की है। भारत के पहले न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (PCV) को ‘न्यूमोसिल (Pneumosil) नाम दिया गया है, इस टीके को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और PATH के सहयोग से विकसित किया गया है, जो सिएटल स्थित एक अंतरराष्ट्रीय, गैर-लाभकारी वैश्विक स्वास्थ्य संगठन है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

टीके के बारे में:

यह टीका छोटे बच्चों में निमोनिया, मैनिंजाइटिस, कान और रक्त संक्रमण का कारण बनने वाले न्यूमोकोकस बैक्टीरिया के 10 प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करेगा। दुनिया भर में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत के लिए निमोनिया सबसे बड़ा संक्रामक रोग है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ: अदार पूनावाला
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियाफाउंडर: साइरस एस पूनावाला
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियाफाउंडेड: 1966
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया मुख्यालय स्थान: पुणे.

Find
More Sci-Tech News Here

डॉ. हर्षवर्धन ने भारत के पहले स्वदेशी निमोनिया टीके 'Pneumosil' का किया उद्घाटन_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me