Categories: Ranks & Reports

स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के मामले में गुजरात, केरल, कर्नाटक अव्वल, डीपीआईआईटी ने जारी की रैंकिंग

उभरते उद्यमियों के लिए स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के मामले में गुजरात, केरल तथा कर्नाटक सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य बनकर उभरे हैं। उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में यह बात सामने आई।

केरल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश को भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में रखा गया है। महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय को शीर्ष प्रदर्शन करने वालों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

 

केंद्र शासित प्रदेशों का मूल्यांकन

डीपीआईआईटी के तहत रैंकिंग एक वार्षिक कवायद है जो स्टार्टअप वृद्धि के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के प्रयासों के आधार पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का मूल्यांकन करता है। इस रैंकिंग में कुल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। इन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले, नेतृत्व करने वाले, महत्वाकांक्षी नेतृत्व करने वाले और उभरते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने वालों की पांच श्रेणियों में बांटा गया है।

 

चौथी बार रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता का दर्जा

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनकी जनसंख्या के आकार के आधार पर मोटे तौर पर दो वर्गों में विभाजित किया गया। एक करोड़ से अधिक आबादी वाले और एक करोड़ से कम जनसंख्या वाले। गुजरात को लगातार चौथी बार रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता का दर्जा दिया गया है। कर्नाटक को लगातार दूसरे साल इस खंड में स्थान मिला। इस रैंकिंग का मकसद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने और एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं से सीखने में सहायता करना है।

 

राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग जारी

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग 2022 जारी की। गोयल ने अधिकारियों से सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप तक पहुंच स्थापित करने को कहा ताकि पता चल सके कि क्या उन्हें किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है या नहीं। साथ ही इन उन्होंने अधिकारियों से सभी उद्यमियों का वर्गीकरण डीपटेक, एग्रीटेक या फिनटेक के आधार पर करने को कहा है, जिससे विभाग उनके साथ केंद्रीत तरीके से बातचीत कर सके। डीपीआईआईटी में संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि करीब 1,800 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को पेटेंट प्रदान किया गया है। ऐसे मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या 1.17 लाख से अधिक हो गई है।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का 13 मार्च 2026 को 71 वर्ष की…

3 hours ago

कवि-गीतकार वैरामुथु को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला

प्रसिद्ध तमिल कवि और गीतकार वैरामुथु को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से…

3 hours ago

मोटरहेड के गिटार लेजेंड फिल कैंपबेल का निधन, फैंस के बीच दुख भरी खबर

प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…

4 hours ago

NHAI ने अप्रैल 2026 से FASTag वार्षिक पास शुल्क बढ़ाया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag के वार्षिक पास शुल्क में संशोधन की घोषणा…

4 hours ago

ऑस्कर 2026: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के सभी विजेताओं की पूरी सूची

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) में वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को…

5 hours ago

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों को मिला सम्मान, देखें फुल लिस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक…

6 hours ago