Categories: Economy

नवंबर में GST कलेक्शन घटकर 1.46 लाख करोड़ रुपये हुआ

जीएसटी से सरकार को नवंबर महीने में 1.46 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। अक्तूबर महीने के मुकाबले इसमें चार प्रतिशत की कमी आई। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यह 11 फीसदी ज्यादा है। वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार को इस बात की जानकारी साझा की गई। अक्तूबर महीने मेंं जीएसटी का कलेक्शन 1.52 लाख रुपये था। नवंबर 2021 में जीएसटी का कलेक्शन 1.32 लाख करोड़ रुपये था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

नवंबर लगातार नौवां महीना है जब माल व सेवा कर (जीएसटी) राजस्व 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। वित्त मंत्रालय के अनुसार सकल जीएसटी राजस्व संग्रह नवंबर महीने में 1,45,867 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 25,681 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 32,651 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 77,103 करोड़ रुपये (आयातित वस्तुओं पर प्राप्त 38,635 करोड़ रुपये समेत) और उपकर 10,433 करोड़ रुपये रहा। इसमें 817 करोड़ रुपये आयातित वस्तुओं से प्राप्त उपकर शामिल है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

34 mins ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

45 mins ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

56 mins ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

5 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

5 hours ago

IAS चंचल कुमार ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला

चंचल कुमार ने 1 अप्रैल, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप…

5 hours ago